BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 19 मार्च 2025 05:45 AM
  • 17.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. व्हाइट हाउस ने कहा, अच्छी चल रही है ट्रंप-पुतिन वार्ता
  2. कांग्रेस का दावा, मतदाता पहचान-पत्र को आधार से जोड़ने का चुनाव आयोग का ‘इरादा’ मतदाता सूची पर उसके संदेह की स्वीकृति है
  3. सुनीता विलियम्स की वापसी पर एक्सपर्ट ने बताया, ‘धरती पर आने के बाद रिकवरी में लग सकता है लंबा समय’
  4. भारत को गौरवान्वित करने वाली बातों की आलोचना राहुल-प्रियंका इतनी आसानी से कैसे कर देते हैं : बांसुरी स्वराज
  5. नागपुर आरएसएस का गढ़, वहां हिंदू खतरे में कैसे, मुख्यमंत्री बताएं हिंसा के पीछे कौन : उद्धव ठाकरे
  6. राहुल-प्रियंका हिन्दू हैं तो महाकुंभ में क्यों नहीं गए, जनता सवाल पूछेगी : जगदंबिका पाल
  7. दिल्ली की सड़कों पर एक अप्रैल से दौड़ने लगेंगी नई इलेक्ट्रिक बसें : पंकज सिंह
  8. पीएम मोदी के महाकुंभ पर दिए बयान की स्वामी अवधेशानंद-प्रमोद कृष्णम ने की तारीफ
  9. कांग्रेस शासन में सुलगता रहा मणिपुर पर कांग्रेस ने नहीं ली सुध : निर्मला सीतारमण
  10. नागपुर हिंसा के लिए सीएम फडणवीस ने अफवाहों को बताया जिम्मेदार, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन
  11. महाकुंभ पर पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी, ‘प्रधानमंत्री ने जिनकी मृत्यु हुई उन्हें श्रद्धांजलि नहीं दी’
  12. मणिपुर में लौट रही है शांति, मंजूर किए गए सात हजार आवास : निर्मला सीतारमण
  13. अमेरिका के डीओजीई की तरह पीएम मोदी के मॉडल ने भारत में बचाए पांच लाख करोड़
  14. तेलंगाना में ओबीसी को 42 प्रतिशत आरक्षण का राहुल-प्रियंका गांधी ने किया समर्थन
  15. सरकार मनरेगा योजना को कमजोर कर रही है : सोनिया गांधी

शांति चाहते हैं लेकिन अपनी क्षेत्रीय अखंडता से नहीं कर सकते समझौता : यूक्रेनी विदेश मंत्री

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 मार्च 2025, 12:21 AM IST
शांति चाहते हैं लेकिन अपनी क्षेत्रीय अखंडता से नहीं कर सकते समझौता : यूक्रेनी विदेश मंत्री
Read Time:3 Minute, 10 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे संघर्ष को सुलझाने के लिए अंतरराष्ट्रीय एकता की जोरदार अपील की। ​​मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित रायसीना डायलॉग 2025 में बोलते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि कीव मॉस्को के साथ विवाद का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है लेकिन वह अपनी क्षेत्रीय अखंडता से समझौता नहीं करेगा।

सिबिहा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “…हमें क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने के लिए वैश्विक समर्थन और वैश्विक एकता की आवश्यकता है… हम बिना शर्त युद्ध विराम के लिए सहमत हुए हैं। इसलिए, अब अमेरिकी प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए रूसी पक्ष से बिना शर्त जवाब मिलना महत्वपूर्ण है। यूक्रेनी पक्ष तैयार है। हम इस साल इस युद्ध को समाप्त करना चाहते हैं…”

रायसीना डायलॉग का आयोजन विदेश मंत्रालय और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) मिलकर करते हैं। इसका आयोजन सिंगापुर में होने वाले शांगरी-ला डायलॉग की तर्ज पर आयोजित किया जाता है। शांगरी-ला डायलॉग में रक्षा मंत्री शामिल होते हैं जबकि रायसीना में विदेश मंत्रियों की बैठक होती है।

यूक्रेनी विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि प्रस्तावित युद्धविराम पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच फोन पर बातचीत के बाद स्थिति साफ हो सकती है। दोनों नेताओं के बीच मंगलवार देर शाम बातचीत होने वाली है।

इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें रूस युद्ध को समाप्त करने का एक अच्छा मौका दिखाई दे रहा है। कीव की ओर से 30-दिवसीय अंतरिम युद्धविराम के अमेरिकी प्रस्ताव को स्वीकार करने के बाद उनका यह बयान आया।

हालांकि अमेरिकी युद्धविराम प्रस्ताव पर रूस की स्थिति स्पष्ट नहीं है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रस्ताव का सैद्धांतिक समर्थन किया लेकिन साथ ही कुछ स्पष्टीकरण की मांग की और कुछ शर्तें भी रख दीं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *