BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 21 अप्रैल 2025 05:31 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : रोहित व सूर्या की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई ने सीएसके को नौ विकेट से हराया
  2. आईपीएल 2025 : आरसीबी से हार के बाद पोंटिंग ने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की
  3. एनडीए से अलग होने पर पशुपति कुमार पारस बोले, ‘लोकसभा चुनाव में हमारे सांसदों का टिकट कटा, तो बहुत बुरा लगा था’
  4. भाजपा की पूरी सरकार ही प्रोपेगेंडा पर चल रही : अखिलेश यादव
  5. बिहार को ‘डबल इंजन’ नहीं, एक ही ‘पावरफुल इंजन’ की जरूरत : मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. अदालत पर टीका-टिप्पणी ठीक नहीं, यह नहीं होना चाहिए : तेजस्वी यादव
  7. रामबन में बादल फटने से तबाही : सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश
  8. खड़गे के बिहार दौरे को आरजेडी प्रवक्ता मृत्यंजय तिवारी ने बताया ‘चुनावी रणनीति’
  9. दिल्ली सरकार का लक्ष्य टैंकर माफिया को खत्म कर हर घर तक पानी पहुंचाना है: सीएम रेखा गुप्ता
  10. आज से दिल्ली में दौड़ेंगे 1,111 जीपीएस युक्त वॉटर टैंकर, दिखाई गई हरी झंडी, दावा- पानी की बर्बादी और चोरी पर लगेगी लगाम
  11. भाजपा आज से शुरू कर रही ‘वक्फ सुधार जन जागरूकता अभियान’
  12. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  13. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  14. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  15. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा

शी चिनफिंग ने कंबोडिया के नेताओं के साथ मुलाकात की

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 20 अप्रैल 2025, 12:38 PM IST
शी चिनफिंग ने कंबोडिया के नेताओं के साथ मुलाकात की
Read Time:4 Minute, 0 Second

बीएनटी न्यूज़

बीजिंग। कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने नोम पेन्ह स्थित शाही महल में मुलाकात की।

इस मौके पर शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और कंबोडिया के बीच मित्रता हजारों वर्ष पुरानी है। चाहे अंतर्राष्ट्रीय स्थिति में कितना भी परिवर्तन क्यों न आया हो, चीन और कंबोडिया हमेशा एक-दूसरे की सहायता करते हैं और मूल हितों व बड़ी चिंता वाले मुद्दों पर आपसी समर्थन करते हैं। चीन कंबोडियाई शाही परिवार के साथ मित्रता को मूल्यवान समझता है और चीन-कंबोडिया मित्रवत कार्य में शाही परिवार के अहम योगदान की प्रशंसा करता है। नई स्थिति में चीन और कंबोडिया को मानव जाति वाले साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण बढ़ाने में ज्यादा योगदान करना होगा।

वहीं, सिहामोनी ने कहा कि दोनों पक्षों के समान प्रयास में कंबोडिया और चीन के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग घनिष्ठ हो रहा है और साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण बढ़ रहा है। कंबोडिया दृढ़ता से एक चीन की नीति का पालन करता है और राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत तीन वैश्विक पहलों की प्रशंसा करता है। राजा सिहामोनी ने शी चिनफिंग को राष्ट्रीय स्वतंत्रता आदेश ग्रैंड कॉलर भी भेंट किया।

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने नोम पेन्ह शांति भवन में कंबोडिया की पीपुल्स पार्टी और सीनेट के अध्यक्ष हुन सेन के साथ मुलाकात की।

इस मौके पर शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और कंबोडिया मित्रवत पड़ोसी देश ही नहीं, सबसे अच्छे दोस्त भी हैं। चीन-कंबोडिया साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण इतिहास और जनता का चुनाव है। चीन पहले की ही तरह राष्ट्रीय स्थिरता बनाए रखने, आर्थिक विकास करने और क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अहम भूमिका निभाने के लिए कंबोडिया का समर्थन करता है। दोनों देशों को विभिन्न क्षेत्रों में व्यवहारिक सहयोग घनिष्ठ बनाना चाहिए।

वहीं, हुन सेन ने कहा कि चीन कंबोडिया का सबसे मजबूत समर्थक और सबसे विश्वसनीय भागीदार है। कंबोडिया दृढ़ता से एक चीन की नीति पर कायम रहता है और चीन के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप करने का विरोध करता है। कंबोडिया चीन के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग करना चाहता है।

इसके अलावा, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मैनेट ने नोम पेन्ह शांति भवन में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने नए युग में सभी मौसमों के अनुरूप चीन-कंबोडिया साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण करने पर सहमति कायम की और वर्ष 2025 को चीन-कंबोडिया पर्यटन साल मनाने की घोषणा की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *