BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 02 फ़रवरी 2025 08:03 AM
  • 12.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. केंद्रीय बजट पर राहुल गांधी का तंज, बोले- ‘गोली के घाव पर बैंड-एड’
  2. ‘सरकार ने हर वर्ग का रखा ख्याल’, कारोबारियों ने बजट का किया स्वागत
  3. बजट 2025 : अमित शाह, नड्डा और गडकरी ने की बजट की तारीफ, कहा- ‘यह आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप’
  4. बजट 2025 : जानिए क्या हुआ महंगा और क्या हुआ सस्ता?
  5. केंद्रीय बजट में केंद्र सरकार ने बिहार पर की ‘इनायत’, प्रदेश के विकास के लिए कई घोषणाएं
  6. बजट 2025 : 12 लाख तक की कमाई पर नहीं देना होगा टैक्स, महिलाओं-किसानों के लिए किए ये बड़े ऐलान
  7. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति पर फोकस
  8. भाजपा समर्थकों से केजरीवाल की अपील- वोट झाड़ू पर दो, नहीं तो जेब पर पड़ेगा 25 हजार का बोझ
  9. बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने वित्त मंत्री को खिलाई दही-चीनी, जानिए क्या है इस परंपरा का महत्व
  10. केंद्रीय बजट से पहले बड़ी सौगात, सात रुपये सस्ता हुआ एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर
  11. प्रयागराज : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज करेंगे महाकुंभ का दौरा, परिवार भी होगा साथ
  12. बजट सत्र 2025 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम दर्ज है सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड, आज पेश करेंगी 8वीं बार बजट
  13. दिल्ली चुनाव : चांदनी चौक में अरविंद केजरीवाल ने परिवार को ‘आप का बचत पत्र’ सौंपा
  14. कांग्रेस ने राहुल गांधी का वीडियो जारी कर केजरीवाल और आप सरकार पर कसा तंज
  15. आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमान नहीं सहेंगे: चंपई सोरेन

शी चिनफिंग ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ वीडियो बैठक की

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 22 जनवरी 2025, 12:19 AM IST
शी चिनफिंग ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ वीडियो बैठक की
Read Time:2 Minute, 33 Second

बीएनटी न्यूज़

बीजिंग। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पेइचिंग के जन वृहद भवन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक वीडियो बैठक की। दोनों देशों के नेताओं ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

शी चिनफिंग ने कहा कि चीनी नववर्ष बस कुछ ही दिन में आने वाला है। पुराने साल को अलविदा कहने और नए साल का स्वागत करने के इस समय में राष्ट्रपति पुतिन के साथ वीडियो बैठक करके वे बहुत खुश हैं और कामना करते हैं कि चीन-रूस संबंध बेहतर होंगे।

पुतिन ने कहा कि वे नए साल की शुरुआत में राष्ट्रपति शी के साथ वीडियो आदान-प्रदान करके बहुत खुश हैं। उन्होंने राष्ट्रपति शी चिनफिंग और चीनी लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दीं।

शी चिनफिंग ने कहा कि वर्ष 2024 में हम तीन बार मिले और कई महत्वपूर्ण सहमतियों पर पहुंचे। दोनों देशों ने राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई। चीन-रूस संबंधों में नई जीवंतता बढ़ती जा रही है। चीन-रूस सांस्कृतिक वर्ष एक शानदार अवसर था, व्यावहारिक सहयोग में लगातार प्रगति हुई और द्विपक्षीय व्यापार ने अपनी वृद्धि की गति को बनाए रखा। चीन और रूस संयुक्त राष्ट्र, शांगहाई सहयोग संगठन और ब्रिक्स जैसे बहुपक्षीय मंचों पर मिलकर काम कर रहे हैं, जिससे वैश्विक शासन प्रणाली के सुधार और निर्माण के लिए अधिक सकारात्मक ऊर्जा मिल रही है।

पुतिन ने कहा कि रूस और चीन ने हमेशा एक-दूसरे पर भरोसा किया है, एक-दूसरे का समर्थन किया है और एक-दूसरे के साथ बराबरी का व्यवहार किया है। दोनों के बीच सहयोग दोनों देशों की जनता के हित में है और अंतर्राष्ट्रीय स्थिति में परिवर्तन से कभी प्रभावित नहीं होता।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *