BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 07 अप्रैल 2025 02:48 PM
  • 38.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. टैरिफ नहीं ‘दवा’ ! शेयर बाजार में हाहाकार के बीच ट्रंप ने अपनी नीतियों को ठहराया ‘सही’
  2. बेगूसराय पहुंचे राहुल गांधी, ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा में हुए शामिल
  3. जम्मू-कश्मीर विधानसभा में ‘वक्फ’ पर स्थगन प्रस्ताव खारिज, पीडीपी बोली- दुर्भाग्यपूर्ण है स्पीकर का फैसला
  4. वक्फ कानून को चुनौती मामला : याचिकाओं पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जताई सहमति
  5. जम्मू-कश्मीर में ‘वक्फ’ पर घमासान, कांग्रेस विधायक बोले- कोई भी इस कानून से खुश नहीं
  6. विश्व स्वास्थ्य दिवस पर पीएम मोदी ने मोटापे को लेकर जताई चिंता, दी सलाह,’ फिट रहने के लिए तेल का प्रयोग करें कम’
  7. कांग्रेस के ज्योति कुमार सिंह का दावा, भाजपा ने नीतीश कुमार से षड्यंत्र के तहत वक्फ बिल पर सहमति ली
  8. 11 करोड़ 25 लाख का खिलाड़ी ‘सेंचुरी’ के बाद खामोश, ईशान किशन ने पिछले 4 मैच में बनाए सिर्फ 21 रन
  9. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा, शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों से भी करेंगे मुलाकात
  10. अल्लू अर्जुन और एटली की अगली फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी प्रियंका चोपड़ा
  11. आईपीएल 2025 : गिल की फिफ्टी से गुजरात ने लगाई जीत की हैट्रिक
  12. भारत में समय-समय पर आदर्शों और आकांक्षाओं को पूरा करने वाले अवतार हुए : दत्तात्रेय होसबोले
  13. किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 132 दिन पुराना अनशन खत्म किया
  14. सहारनपुर: दारुल उलूम देवबंद ने महिलाओं और बच्चों के प्रवेश पर रोक लगाई
  15. राहुल गांधी के बिहार दौरे पर गिरिराज सिंह की नसीहत, ‘सिमरिया घाट आकर गंगाजी से माफी मांगें’

श्रीलंका के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए पीएम मोदी, अब तक 22 देशों ने किया सम्मानित

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 अप्रैल 2025, 2:32 PM IST
श्रीलंका के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए पीएम मोदी,  अब तक 22 देशों ने किया सम्मानित
Read Time:3 Minute, 33 Second

बीएनटी न्यूज़

कोलंबो: श्रीलंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान ‘मित्र विभूषण’ से नवाजा। राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने उन्हें यह सम्मान दिया। यह किसी विदेशी राष्ट्र की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया 22वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान है।

पीएम मोदी ने कहा, “आज राष्ट्रपति दिसानायके की ओर से ‘श्रीलंका मित्र विभूषण’ से सम्मानित किया जाना मेरे लिए गौरव की बात है। यह सम्मान केवल मेरा सम्मान नहीं है, बल्कि यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह भारत और श्रीलंका के लोगों के बीच ऐतिहासिक संबंधों और गहरी मित्रता का सम्मान है।”

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा, “…मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी है कि श्रीलंका सरकार ने उन्हें (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को) श्रीलंका का सर्वोच्च सम्मान- श्रीलंका मित्र विभूषण प्रदान करने का निर्णय लिया …प्रधानमंत्री मोदी इस सम्मान के पूर्णतः हकदार हैं; यह हमारा दृढ़ विश्वास है।”

श्रीलंका मित्र विभूषण पदक भारत-श्रीलंका संबंधों की गहराई और गर्मजोशी को दर्शाता है। इसमें धर्म चक्र साझा बौद्ध विरासत का प्रतिनिधित्व करता है जिसने दोनों देशों की सांस्कृतिक परंपराओं को आकार दिया है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शनिवार को कोलंबो के इंडिपेंडेंस स्क्वायर पर भव्य औपचारिक स्वागत किया गया। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने उनकी मेजबानी की।

स्वागत समारोह में प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या और दिसानायके के मंत्रिमंडल के प्रमुख सदस्य उपस्थित थे।

यह 2014 के बाद से प्रधानमंत्री मोदी की चौथी श्रीलंका यात्रा है। राष्ट्रपति दिसानायके के पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी पहली यात्रा है।

प्रधानमंत्री मोदी छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद शुक्रवार देर शाम बैंकॉक से कोलंबो पहुंचे। पिछले साल दिसंबर में अपनी पहली आधिकारिक भारत दौरे के दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति ने उन्हें इस यात्रा का निमंत्रण दिया था।

श्रीलंका पिछले दिसंबर में दिसानायके की भारत की राजकीय यात्रा को नई दिल्ली के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों में एक ‘महत्वपूर्ण क्षण’ मानता है।

प्रधानमंत्री मोदी अब पहले नेता हैं जिनकी मेजबानी राष्ट्रपति दिसानायके ने की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *