BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 06:45 PM
  • 36.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

सीजीटीएन सर्वे : अमेरिका की आक्रामक विदेश नीति की आलोचना

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 24 जनवरी 2025, 11:34 PM IST
सीजीटीएन सर्वे : अमेरिका की आक्रामक विदेश नीति की आलोचना
Read Time:2 Minute, 43 Second

बीएनटी न्यूज़

बीजिंग। इन दिनों मैक्सिको की खाड़ी का नाम बदलें, पनामा नहर को पुनः प्राप्त करें और ग्रीनलैंड को खरीदें आदि दावे अमेरिका कर रहा है। नए अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि वह “क्षेत्रीय विस्तार” के लिए “सैन्य और आर्थिक दबाव के इस्तेमाल से इनकार नहीं करता” है।

सीजीटीएन द्वारा किए गए एक वैश्विक ऑनलाइन सर्वेक्षण के अनुसार, 78.6 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने नए अमेरिकी प्रशासन के क्षेत्रीय विस्तार के इरादों की कड़ी निंदा की। उन्होंने इसे दबंगई, धमकाने और आधिपत्य का एक स्पष्ट कार्य कहा।

नए अमेरिकी प्रशासन ने एकतरफा तरीके से मैक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर “अमेरिका की खाड़ी” करने का फैसला किया है और पनामा नहर का नियंत्रण वापस लेने का दावा किया है।

सर्वेक्षण में, 66.4 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना है कि अमेरिका ने मैक्सिको की खाड़ी के आसपास के देशों से पूरी तरह से परामर्श किए बिना एकतरफा रूप से नाम बदलने का फैसला किया, जिससे भौगोलिक और सांस्कृतिक परंपराओं को कमज़ोर किया गया और संयुक्त राष्ट्र के अधिकार को चुनौती दी गई।

83.7 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने पनामा नहर का नियंत्रण वापस लेने की अमेरिकी योजना की आलोचना करते हुए इसे पनामा के खिलाफ आक्रामकता और इसकी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का गंभीर उल्लंघन बताया।

ट्रंप ने ग्रीनलैंड को खरीदने का भी प्रस्ताव रखा है। सर्वेक्षण में, 86.4 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना है कि अमेरिका सरकार के क्षेत्रीय विस्तार के इरादे सहयोगियों के हितों को नुकसान पहुंचाते हैं और अमेरिका और उसके सहयोगियों के बीच संबंधों को कमजोर करते हैं।

सर्वेक्षण में, 72.3 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने माना कि अमेरिकी क्षेत्रीय विस्तार योजनाओं का उद्देश्य अमेरिकी वैश्विक आधिपत्य के हितों की रक्षा करना है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *