BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 02:43 PM
  • 39.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

125 साल बाद फ्रांसीसी सैनिकों की चाड से पूर्ण वापसी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 फ़रवरी 2025, 11:29 AM IST
125 साल बाद फ्रांसीसी सैनिकों की चाड से पूर्ण वापसी
Read Time:3 Minute, 18 Second

बीएनटी न्यूज़

एन’जामेना। मध्य अफ्रीकी देश चाड ने शुक्रवार को एक समारोह आयोजित कर फ्रांसीसी सैनिकों की औपचारिक वापसी का स्वागत किया। इस समारोह में फ्रांस ने चाड की राजधानी एन’जामेना स्थित अपना प्रमुख सैन्य अड्डा चाड के अधिकारियों को सौंप दिया। इसके बाद चाड में 125 साल से चली आ रही फ्रांसीसी सैन्य उपस्थिति का अंत हो गया।

चाड के राष्ट्रपति महामत इद्रिस डेबी इटनो ने इस अवसर पर कहा कि उनका देश फ्रांस के साथ अपने संबंधों को समाप्त नहीं कर रहा है, लेकिन सैन्य सहयोग को खत्म कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि चाड अन्य अंतर्राष्ट्रीय साझेदारों के साथ बातचीत के विकल्प खुले रखेगा, लेकिन किसी भी नए गठबंधन का आधार आपसी सम्मान और स्वतंत्रता तथा संप्रभुता की रक्षा होनी चाहिए।

राष्ट्रपति डेबी ने कहा कि अब चाड को अपने सैनिकों की बहादुरी और क्षमता पर भरोसा रखना होगा और एक मजबूत तथा सुसज्जित सेना का निर्माण करना होगा, जो आने वाले खतरों का मुकाबला कर सके।

चाड ने नवंबर 2024 में फ्रांस के साथ अपने सुरक्षा और रक्षा सहयोग समझौते को समाप्त करने का फैसला किया था। इसके बाद, 10 दिसंबर 2024 को कुछ फ्रांसीसी सैनिकों ने चाड छोड़ना शुरू कर दिया था, और 31 दिसंबर 2024 को राष्ट्रपति डेबी ने 31 जनवरी 2025 तक पूरी तरह से फ्रांसीसी सैनिकों की वापसी का ऐलान किया था।

राष्ट्रपति डेबी ने एक टेलीविजन संबोधन में कहा कि यह निर्णय चाड के लोगों की “सामान्य और वैध आकांक्षा” का प्रतीक था। उन्होंने यह भी कहा कि चाड को अपनी स्वतंत्रता और संप्रभुता की रक्षा के लिए बलिदान देना पड़ा है, और हम पर भावी की पीढ़ियों के लिए ऐसे बलिदानों का कर्ज है, जैसा हमारे बुजुर्गों ने हमें एक अपने पैरों पर खड़ा देश देने के लिए दिया है।

फ्रांस ने दिसंबर में अपने सैनिकों की वापसी शुरू की थी, और चाड की राजधानी एन’जामेना से कुछ फ्रांसीसी लड़ाकू विमानों ने वापस न आने के लिए उड़ान भरी थी।

चाड की सेना ने यह भी कहा था कि वे चाड से फ्रांसीसी सैनिकों की वापसी के प्रत्येक चरण के बारे में जनता को सूचित करेंगे।

फ्रांसीसी अधिकारियों के अनुसार, चाड में पहले लगभग 1,000 फ्रांसीसी सैनिक तैनात थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *