BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 08:23 PM
  • 40.04°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

149 अफगान कैदियों को तालिबान को सौंपा : ईरान

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 मार्च 2025, 10:35 AM IST
149 अफगान कैदियों को तालिबान को सौंपा : ईरान
Read Time:3 Minute, 13 Second

बीएनटी न्यूज़

काबुल। ईरान ने 149 अफगान कैदियों को तालिबान को सौंपा दिया। ईरान के मानवाधिकार और अंतरराष्ट्रीय मामलों के उप न्याय मंत्री असकर जलालियन ने यह घोषणा की।

जलालियन ने कहा कि 149 अफगान कैदियों को अफगानिस्तान भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि इन कैदियों को उनकी बाकी सजा काटने के लिए तालिबान को सौंप दिया गया है।

इस बीच, तालिबान ने इन कैदियों को लेकर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी नहीं की है। यह भी स्पष्ट नहीं किया गया कि क्या वे तालिबानी शासन में अपनी पूरी सजा काटेंगे।

अफगान मीडिया आउटलेट अमू टीवी के मुताबिक ईरान में अफगान कैदियों की सही संख्या अभी भी स्पष्ट नहीं है, लेकिन मानवाधिकार समूहों का अनुमान है कि देश भर में बड़ी संख्या में कैदी हैं।

ईरान मानवाधिकार संगठन की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में ईरान में 80 अफगान कैदियों को फांसी दी गई, यह संख्या 2023 से तीन गुना हो गई है।

ईरान में अफगान शरणार्थियों ने बार-बार ईरानी सरकार की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों के कारण दुर्व्यवहार और चुनौतियों का सामना करने की बात कही है।

पिछले सप्ताह, ईरानी सरकार की ओर से घोषणा की गई 21 मार्च, 2025 से देश में बिना दस्तावेज वाले अफ़गान प्रवासियों को स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और अन्य सेवाओं से वंचित कर दिया जाएगा।

ईरान में एक अफगान प्रवासी मारोफह एशाकी ने टोलो न्यूज को बताया, “ईरान में प्रवासियों की स्थिति बहुत खराब है। प्रवासी विरोधी भावनाएं बढ़ गई हैं और पुलिस अधिकारी अलग-अलग बहानों से लोगों को गिरफ्तार करते हैं, यहां तक कि वैध वीजा और वैध दस्तावेज रखने वालों को भी गिरफ्तार करते हैं और उन्हें निर्वासित कर देते हैं।”

पिछले साल, कई ऐसी घटनाएं सामने आईं, जिनमें कई अफगान शरणार्थियों को ईरानी पुलिस अधिकारियों और नागरिकों द्वारा अपमानित और दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो प्रसारित हुए जिनमें अफगान प्रवासियों को परेशान किया जा रहा था, साथ उनके खिलाफ नारे लगाए जा रहे थे।

ईरानी सरकार ने अफगान शरणार्थियों पर और भी कड़े प्रतिबंध लगा दिए, जिससे उन्हें स्थिर आय अर्जित करने में कठिनाई हो रही हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *