BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 03 जून 2025 05:26 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सलमान खुर्शीद के पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस का एक खेमा नाराज, कार्रवाई की मांग
  2. अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ की वार्षिक बैठक में पीएम मोदी के संबोधन को विदेशी निवेशकों ने सराहा
  3. हिमाचल : सीएम सुक्खू ने हमीरपुर में वन मित्र संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा
  4. एरोल मस्क ने पीएम मोदी को बताया ‘शानदार’ नेता, भारत के विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की सराहना की
  5. 2030 तक हर वर्ष 500 मिलियन यात्री भरेंगे उड़ान, देश स्पेस एविएशन कन्वर्जेंस में एक ग्लोबल लीडर : पीएम मोदी
  6. दिल्ली में झुग्गियों पर चला बुलडोजर : आम आदमी पार्टी
  7. ‘दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं’, पैराग्वे के राष्ट्रपति से बोले पीएम मोदी
  8. भारत दौरे पर पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर होगा फोकस
  9. जेईई एडवांस्ड 2025 : रजित गुप्ता ने हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक, कोटा का दबदबा
  10. प्रियंका गांधी की कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से अपील, बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करें
  11. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी
  12. बाढ़ प्रभावित मणिपुर में 1,300 से अधिक लोगों को बचाया गया
  13. ग्रीन टेक और ईवी ग्रोथ देखने भारत पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल
  14. आईपीएल 2025 : 14 में से 11 बार! जिसने जीता क्वालीफायर-1, उसी टीम के नाम हुआ खिताब
  15. आईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंची

जमात-उल-मुजाहिदीन के 4 बांग्लादेशी सदस्य भोपाल में गिरफ्तार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 14 मार्च 2022, 5:34 PM IST
जमात-उल-मुजाहिदीन के 4 बांग्लादेशी सदस्य भोपाल में गिरफ्तार
Read Time:2 Minute, 57 Second

जमात-उल-मुजाहिदीन के 4 बांग्लादेशी सदस्य भोपाल में गिरफ्तार

भोपाल, 14 मार्च (बीएनटी न्यूज़)| संदिग्ध आतंकवादियों के खिलाफ घंटों चले तलाशी अभियान के बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने रविवार को भोपाल में दो अलग-अलग स्थानों से चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार करने का दावा किया। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोग जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) से संबंधित हैं, जो 2018 के बोधगया बम विस्फोट में शामिल रहा आतंकवादी संगठन है। पुलिस ने रविवार शाम एक आधिकारिक बयान में कहा कि पकड़े गए लोगों की पहचान फजहर अली उर्फ महमूद (32), मोहम्मद अकील उर्फ अहमद (24), जहूरुद्दीन उर्फ इब्राहिम (28) और फजर जैनुल अब्दीन उर्फ अकरम अल हसन (25) के रूप में हुई है।

मध्य प्रदेश पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने भोपाल में दो स्थानों पर संयुक्त रूप अभियान चलाया। अभियान पूरी गोपनीयता बनाए रखते हुए और स्थानीय पुलिस स्टेशन को सूचित किए बिना चलाया गया। अभियान सुबह करीब साढ़े तीन बजे से चार बजे तक चलाया गया, हालांकि राज्य पुलिस की ओर से आधिकारिक घोषणा शाम को की गई।

इन लोगों को भोपाल में फातिमा मस्जिद के पास स्थित एक इमारत से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया, भोपाल के अलावा भोपाल के बाहरी सर्कल में स्थित करोंद इलाके में भी तलाशी अभियान चलाया गया।

राज्य पुलिस ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “ये आतंकवादी भोपाल में किरायेदार के रूप में रह रहे थे और वे भविष्य में अपनी आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए रिमोट आधारित स्लीपर सेल की एक टीम बना रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर तलाशी अभियान चलाया गया और चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने इनके पास से कई आपत्तिजनक सामग्री, लैपटॉप, भड़काऊ साहित्य के अलावा कई मोबाइल फोन और लैपटॉप भी बरामद किए गए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *