BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 08 मई 2025 07:12 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: नजदीकी मुकाबले में सीएसके ने केकेआर को दो विकेट से हराया
  2. ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने 1971 के बाद पहली बार पाकिस्तान में दागी मिसाइलें
  3. ब्लैकआउट: दिल्ली से लेकर दूसरे राज्यों तक, ऐसी दिखी भारत की तैयारियों की झलक
  4. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे
  5. ‘कांग्रेस ने मुस्लिमों को धोखा दिया, देश के हक में है वक्फ संशोधन कानून’, रांची में बोले मौलाना साजिद रशीदी
  6. ऑपरेशन सिंदूर : एनएसए अजीत डोभाल ने अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देशों को सैन्य कार्रवाई की जानकारी दी
  7. घरेलू विमानन कंपनियों की फ्रेश ट्रैवल एडवाइजरी जारी, 10 मई तक कुछ फ्लाइट्स रद्द
  8. राष्ट्रपति मुर्मू से मिले पीएम मोदी, ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की दी जानकारी
  9. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने यूरोप दौरा किया रद्द
  10. ऑपरेशन सिंदूर : जिस जगह हुई थी कसाब और हेडली की ट्रेनिंग, भारतीय सेना ने उन्हें मिट्टी में मिला दिया
  11. भारत की अंतरिक्ष यात्रा प्रतिस्पर्धा नहीं, ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ पर आधारित : पीएम मोदी
  12. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद केंद्र सरकार ने 8 मई को बुलाई सर्वदलीय बैठक
  13. ऑपरेशन सिंदूर : पीएम मोदी ने कैबिनेट बैठक में सेना की तारीफ की, बताया- ‘गर्व का पल’
  14. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ : भारत की एयर स्ट्राइक में मारे गए 70 से अधिक आतंकी
  15. ऑपरेशन सिंदूर : कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने पाकिस्तान को सबूत के साथ दिखाई औकात

ऑस्ट्रेलिया के द्वीपीय राज्य तस्मानिया के कुछ हिस्सों में 3 दिन का लॉकडाउन लागू

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 अक्टूबर 2021, 12:30 PM IST
ऑस्ट्रेलिया के द्वीपीय राज्य तस्मानिया के कुछ हिस्सों में 3 दिन का लॉकडाउन लागू
Read Time:3 Minute, 3 Second

ऑस्ट्रेलिया के द्वीपीय राज्य तस्मानिया के कुछ हिस्सों में 3 दिन का लॉकडाउन लागू

होबार्ट, 17 अक्टूबर (बीएनटी न्यूज़)| ऑस्ट्रेलिया के द्वीपीय राज्य तस्मानिया के कुछ हिस्सों में तीन दिन का अस्थायी लॉकडाउन लागू किया गया है, इसलिए अगले 48 घंटे महत्वपूर्ण हैं। प्रीमियर पीटर गुटविन ने शनिवार को यह घोषणा की। प्रतिबंधों के तहत, राजधानी शहर होबार्ट सहित राज्य के दक्षिणी हिस्सों में निवासियों को घर में ही रहने की हिदायत दी गई है, जब तक कि घर के 5 किलोमीटर के भीतर तत्काल घरेलू सामान की खरीदारी जैसे बहुत सीमित कारण न हों। यह भी कहा गया है कि किसी भी समय एक घर से केवल एक व्यक्ति निकले।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कोई अनुमति प्राप्त कर्मचारी ही मरीजों की चिकित्सा या स्वास्थ्य देखभाल के काम में भागीदारी कर सकता है।

गुटविन ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अधिकारियों का उद्देश्य लॉकडाउन को ‘छोटा और तेज’ बनाना है। कम आय वालों, आकस्मिक रूप से आय खोने वालों और स्व-नियोजित श्रमिकों को सहयोग देने के लिए प्रशासन अनुदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यू साउथ वेल्स राज्य के एक कोविड-पॉजिटिव यात्री के वैध सीमा पास के बिना तस्मानिया में प्रवेश करने और होटल संगरोध नियमों का उल्लंघन करने के बाद शुक्रवार रात को स्नैप लॉकडाउन लगाया गया।

गुटवेन ने कहा कि उन्होंने तस्मानिया पुलिस से उस व्यक्ति पर सजा बढ़ाने के लिए ‘सभी तरीकों पर विचार करने’ के लिए कहा है। फिलहाल उस पर 3,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (2,225 डॉलर) का जुर्माना लगाया गया है।

उन्होंने कहा, “मैंने तस्मानिया पुलिस को बताया है कि इस व्यक्ति पर इस समय जो जुर्माना लगाया गया है, वह अपराध के अनुरूप नहीं है।”

गुटवेन ने कहा, “इस उल्लंघन ने दक्षिणी तस्मानिया को ठहराव की स्थिति में ला दिया है। मैंने अधिकारियों से कहा है कि वे इस पर विचार करें कि इस व्यक्ति के खिलाफ और क्या कार्रवाई की जा सकती है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *