BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 12:49 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

फ्लोरिडा जाने वाली अमेरिकी एयरलाइंस का विमान 3 मिनट में 15 हजार फीट नीचे गिरा, डर गए यात्री

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 14 अगस्त 2023, 5:50 PM IST
फ्लोरिडा जाने वाली अमेरिकी एयरलाइंस का विमान 3 मिनट में 15 हजार फीट नीचे गिरा, डर गए यात्री
Read Time:2 Minute, 35 Second

फ्लोरिडा जाने वाली अमेरिकी एयरलाइंस का विमान 3 मिनट में 15 हजार फीट नीचे गिरा, डर गए यात्री

फ्लोरिडा जाने वाली अमेरिकन एयरलाइंस की एक उड़ान संभावित दबाव के कारण तीन मिनट में 15,000 फीट नीचे गिर गई, जिससे यात्री डर गए।

फॉक्स 35 न्यूज ने फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि उड़ान अमेरिका में उत्तरी कैरोलिना के चार्लोट से गेन्सविले जा रही थी, जब चालक दल ने संभावित दबाव की समस्या की सूचना दी।

फ्लोरिडा विश्‍वविद्यालय के प्रोफेसर हैरिसन होव, जो विमान में सवार थे, ने दुखद अनुभव साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

उन्होंने एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए कहा, “मैं बहुत उड़ चुका हूं। यह डरावना था।”

तस्वीरों में विमान में ऑक्सीजन मास्क लटका हुआ दिख रहा है और उनके समेत कई यात्री इसकी मदद से सांस लेने की कोशिश कर रहे हैं।

कैप्शन में लिखा है, “अमेरिकन एयर 5916 पर हमारे अद्भुत फ्लाइट क्रू-केबिन स्टाफ और पायलटों को बधाई। तस्वीरें जलने की गंध, तेज धमाके या कानों की आवाज को कैद नहीं कर सकतीं।”

उड़ान रिकॉर्ड के अनुसार, सबसे बड़ी गिरावट लगभग 42 मिनट में हुई और छह मिनट तक चली – उड़ान 18,600 फीट नीचे गिरी।

हैरिसन होव ने कहा, “उड़ान के बीच में कुछ गड़बड़ हो गई और केबिन में दबाव कम हो गया। जलने की गंध को स्पष्ट रूप से ऑक्सीजन कनस्तरों के उपयोग के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। विंग फ्लैप तुरंत हमारी ऊंचाई को कम करने के लिए निकले ताकि अधिक ऑक्सीजन हो सके। यह भयानक था लेकिन ठीक हो गया।”

उन्होंने फ्लाइट क्रू और पायलटों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने यात्रियों को सूचित किया और उन्‍हें शांति बनाए रखने को कहा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *