BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 21 अप्रैल 2025 08:32 AM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : रोहित व सूर्या की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई ने सीएसके को नौ विकेट से हराया
  2. आईपीएल 2025 : आरसीबी से हार के बाद पोंटिंग ने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की
  3. एनडीए से अलग होने पर पशुपति कुमार पारस बोले, ‘लोकसभा चुनाव में हमारे सांसदों का टिकट कटा, तो बहुत बुरा लगा था’
  4. भाजपा की पूरी सरकार ही प्रोपेगेंडा पर चल रही : अखिलेश यादव
  5. बिहार को ‘डबल इंजन’ नहीं, एक ही ‘पावरफुल इंजन’ की जरूरत : मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. अदालत पर टीका-टिप्पणी ठीक नहीं, यह नहीं होना चाहिए : तेजस्वी यादव
  7. रामबन में बादल फटने से तबाही : सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश
  8. खड़गे के बिहार दौरे को आरजेडी प्रवक्ता मृत्यंजय तिवारी ने बताया ‘चुनावी रणनीति’
  9. दिल्ली सरकार का लक्ष्य टैंकर माफिया को खत्म कर हर घर तक पानी पहुंचाना है: सीएम रेखा गुप्ता
  10. आज से दिल्ली में दौड़ेंगे 1,111 जीपीएस युक्त वॉटर टैंकर, दिखाई गई हरी झंडी, दावा- पानी की बर्बादी और चोरी पर लगेगी लगाम
  11. भाजपा आज से शुरू कर रही ‘वक्फ सुधार जन जागरूकता अभियान’
  12. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  13. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  14. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  15. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा

भारत और कंबोडिया की साझा सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं कंबोडिया के मंदिर : ओम बिरला

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 24 अप्रैल 2022, 9:19 AM IST
भारत और कंबोडिया की साझा सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं कंबोडिया के मंदिर : ओम बिरला
Read Time:4 Minute, 1 Second

भारत और कंबोडिया की साझा सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं कंबोडिया के मंदिर : ओम बिरला

नोम पेन्ह/नई दिल्ली, 24 अप्रैल (बीएनटी न्यूज़)| लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अंगकोर वाट को दुनिया के महान सांस्कृतिक आश्चर्यो में से एक बताते हुए कहा है कि कंबोडिया के मंदिर, भारत और कंबोडिया की साझा सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं। इसके साथ ही बिरला ने ता प्रोहम मंदिर में जीर्णोद्धार के काम में भारतीय एजेंसी, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण – एएसआई की भागीदारी को सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात करार देते हुए जीर्णोद्धार के कार्य में शामिल एएसआई के अधिकारियों को समर्पण और सटीकता की भावना के साथ काम करने का भी निर्देश दिया। लोकसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल कंबोडिया के चार दिवसीय दौरे पर है। कंबोडिया दौरे के दूसरे दिन 23 अप्रैल को लोकसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने कंबोडिया के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थानों- अंगकोर वाट मंदिर और ता प्रोहम मंदिर का दौरा किया।

ता प्रोहम मंदिर में, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों ने बिरला को मंदिर परिसर में किए जा रहे जीर्णोद्धार कार्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एएसआई ने पहले दो चरणों के जीर्णोद्धार का काम पूरा कर लिया है और तीसरे चरण के 2025 तक पूरा होने की संभावना है। जीर्णोद्धार के काम में एएसआई की भागीदारी को सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात बताते हुए बिरला ने कहा कि इस काम के लिए उन पर जो भरोसा जताया गया है, उस भरोसे का पूरा सम्मान करने की जरूरत है।

उन्होंने मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य में शामिल एएसआई के अधिकारियों को समर्पण और सटीकता की भावना के साथ काम करने का निर्देश दिया।

बिरला ने अंगकोर वाट मंदिर को दुनिया के महान सांस्कृतिक आश्चर्यो में से एक बताया और साथ ही मंदिर की वास्तुकला की सराहना करते हुए कहा कि यह भारत और कंबोडिया की साझा सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है।

बता दें कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने ही अंगकोर वाट के जीर्णोद्धार का भी कार्य किया है।

कंबोडिया की चार दिवसीय यात्रा के पहले दिन 22 अप्रैल, शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने कंबोडिया के सम्राट नोरोडोम सिहामौनी, नेशनल असेम्बली के प्रेसीडेंट हेंग सैमरिन और सीनेट के प्रेजिडेंट से सई छुम से मुलाकात कर कई अहम द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर अहम चर्चा की थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *