BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 05 मई 2025 03:59 AM
  • 25.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान में दहशत का माहौल, पीओके में लोगों से कहा – दो महीने का राशन जमा करके रखें
  2. पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल ब्लॉक, भारत की एक और डिजिटल स्ट्राइक
  3. राहुल गांधी के दबाव में सरकार ने जातिगत जनगणना का फैसला लिया : कांग्रेस
  4. नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल गांधी को नोटिस
  5. सीएम हेमंत ने रिटायर आईपीएस को अवैध रूप से डीजीपी के पद पर रखा है : बाबूलाल मरांडी
  6. विझिनजाम बंदरगाह का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, मंच पर दिखे थरूर, प्रधानमंत्री बोले- इस कार्यक्रम से कई लोगों की उड़ेगी नींद
  7. आईपीएल 2025 : एमआई ने ‘तीसरी सबसे बड़ी जीत’ दर्ज कर 17वीं बार बनाया ‘क्लीन स्वीप’ का रिकॉर्ड
  8. खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जारी किया भड़काऊ बयान
  9. पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर फिर की फायरिंग, अलर्ट सेना ने दिया तगड़ा जवाब
  10. अमेरिकी रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह से की बात, आत्मरक्षा के भारत के अधिकार का किया समर्थन
  11. चुनाव आयोग की तीन नई पहल से सुगम मतदान में मिलेगी मदद
  12. पानी प्रकृति का उपहार है, इस पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण : सीएम नायब सिंह सैनी
  13. यूपी की चुनौतियों को सीएम योगी ने किया स्वीकार, नतीजा सबके सामने : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  14. ‘मामले की गंभीरता को समझें’, सुप्रीम कोर्ट का पहलगाम हमले को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई से इनकार
  15. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध

सच्चे बहुपक्षवाद की ²ढ़ता के साथ रक्षा करता है चीन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 अक्टूबर 2021, 9:09 AM IST
सच्चे बहुपक्षवाद की ²ढ़ता के साथ रक्षा करता है चीन
Read Time:5 Minute, 38 Second

सच्चे बहुपक्षवाद की ²ढ़ता के साथ रक्षा करता है चीन

बीजिंग, 28 अक्टूबर (बीएनटी न्यूज़)| हमें संयुक्त राष्ट्र के प्राधिकार और स्थान की ²ढ़ता से रक्षा करनी चाहिए, और संयुक्त रूप से सच्चे बहुपक्षवाद का अभ्यास करना चाहिए, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 25 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र में चीन लोक गणराज्य की कानूनी सीट की बहाली की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित स्मृति सम्मेलन में भाषण देते हुए यह बात कही। उन्होंने एक बार फिर दुनिया को किस तरह की अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की जरूरत है? इस प्रमुख मुद्दे पर चीन के सैद्धांतिक रूख की व्याख्या की और बल देते हुए कहा कि चीन बहुपक्षवाद के रास्ते पर चलता है और हमेशा अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था का रक्षक बना रहेगा। वर्तमान युग की पृष्ठभूमि में राष्ट्रपति शी के उपरोक्त निष्कर्षों का मजबूत व्यावहारिक महत्व है। वर्तमान में विश्व शांति और विकास के सामने कई चुनौतियां मौजूद हैं। कुछ पश्चिमी देश तथाकथित नियमों और बहुपक्षवाद के बैनर तले अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को मनमाने ढंग से नष्ट करते हैं, टकराव और विभाजन को भड़काते हैं, दूसरों पर उनकी इच्छा और मानक थोपना चाहते हैं, जिनसे संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों को गंभीर प्रभाव पड़ा।

अपने भाषण में राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने एक बार फिर बल देते हुए कहा कि दुनिया के सभी देशों को सम्मानपूर्वक रवैया अपनाते हुए संयुक्त राष्ट्र के बड़े परिवार की रक्षा करनी चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय नियम केवल संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों द्वारा बनाया जा सकते हैं, और व्यक्तिगत देश या देशों के समूहों द्वारा तय नहीं किए जा सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र के नियमों को 193 सदस्य देशों द्वारा पालन किया जाना चाहिए, इसमें कोई अपवाद नहीं होना चाहिए। राष्ट्रपति शी चिनफिंग के इन स्पष्ट निष्कर्षों ने सच्चे बहुपक्षवाद के अर्थ को और समृद्ध किया और संयुक्त राष्ट्र के प्राधिकार और स्थान की रक्षा में चीन की शक्ति का संचार किया। ब्राजील के विधिशास्त्र प्रोफेसर एवांड्रो मेनेजेस डी कार्वाल्हो ने टिप्पणी करते हुए कहा कि चीन हमेशा से बहुपक्षवाद और अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित संयुक्त राष्ट्र के कोर वाली अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था का समर्थक और प्रवर्तक रहा है।

वर्तमान में चाहे महामारी से लड़ रहा हो, जलवायु परिवर्तन का मुकाबला कर रहा हो, या विश्व अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दे रहा हो, और वैश्विक विकास असंतुलन को दूर कर रहा हो, चीन हमेशा संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व वाले बहुपक्षीय ढांचे के माध्यम से अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। जलवायु परिवर्तन के मुकाबले को उदाहरण लें, चीन ने कार्बन उत्सर्जन की शिखर पर पहुंच और कार्बन तटस्थता की समय सारणी का वादा किया, जो अंतरराष्ट्रीय समुदाय में एक आदर्श मिसाल बन गयी है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि चीन संयुक्त राष्ट्र का एक विश्वसनीय भागीदार और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग का मुख्य आधार है।

मानव जाति के साझे भाग्य वाले समुदाय के निर्माण की अवधारणा को संयुक्त राष्ट्र के निर्णय में लिखा गया, बेल्ट एंड रोड पहल को 140 से अधिक देशों और 30 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। चीन के प्रस्ताव युग की धारा और दुनिया के अधिकांश देशों की शांति और विकास की मांगों के अनुरूप हैं। जैसे कि संयुक्त राष्ट्र अर्थतंत्र और समाज परिषद के अध्यक्ष मुनीर अकरम ने कहा चीन सच्चे बहुपक्षवाद की वकालत करता है, यह रास्ता दुनिया भर में अधिकांश देशों के लिए आकर्षक है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *