BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 02:43 PM
  • 42.56°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  2. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  3. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  4. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  5. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  6. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  7. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  8. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  9. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पहुंच बढ़ाया जवानों का हौसला
  11. 17 मई से फिर शुरू होगा आईपीएल, फाइनल 3 जून को
  12. डीजीएमओ हॉटलाइन वार्ताः पाकिस्तान बोला एक भी गोली नहीं चलाएंगे, शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे
  13. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  14. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’
  15. ‘पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे आतंक के आका, भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया’

चीन की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अनुसंधान स्टेशन बनाने की योजना

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 15 मार्च 2021, 1:57 PM IST
चीन की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अनुसंधान स्टेशन बनाने की योजना
Read Time:3 Minute, 5 Second

चीन की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अनुसंधान स्टेशन बनाने की योजना

बीजिंग, 15 मार्च (बीएनटी न्यूज़)| चीन के चंद्र अन्वेषण कार्यक्रम के मुख्य डिजाइनर वू वेईरन ने हाल ही में कहा है कि चीन ने अपने चंद्र अन्वेषण कार्यक्रम के चौथे चरण की व्यवहार्यता अध्ययन पूरा कर लिया है और भविष्य में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर एक अंतरराष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन के निर्माण की उम्मीद है। चाइना स्पेस न्यूज को दिये एक इंटरव्यू में वू वेईरन ने कहा कि चंद्र अन्वेषण कार्यक्रम के चौथे चरण के लिए तीन मिशनों की योजना बनाई गई है। कार्यक्रम में छांग’ अ-6 द्वारा दक्षिणी ध्रुव से चंद्र के नमूनों की पुनप्र्राप्ति, चांग’ अ-7 द्वारा चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव संसाधनों का विस्तृत सर्वेक्षण, और चांग’ अ-8 द्वारा चंद्र अनुसंधान स्टेशन के निर्माण की तैयारी में महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों का परीक्षण शामिल है।

वू ने स्पष्ट किया कि पृथ्वी के उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों की तरह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर एक ध्रुवीय दिन और रात हो सकती है। चंद्रमा की घूर्णन अवधि इसकी परिक्रमण अवधि के बराबर है, दोनों की अवधि 28 दिन है। इसलिए, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लगातार 180 दिनों से अधिक प्रकाश हो सकता है, जो वैज्ञानिक अनुसंधान करने वाले अंतरिक्ष यात्रियों के लिए अत्यधिक सुविधाजनक होगा।

हाल ही में, चीन और रूस ने चंद्रमा पर एक अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक अनुसंधान स्टेशन बनाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस एमओयू ढांचे के भीतर, चीन और रूस अंतरिक्ष विज्ञान, अनुसंधान और विकास, और अंतरिक्ष उपकरण और प्रौद्योगिकी में अपने अनुभवों का उपयोग करेंगे।

दोनों देश संयुक्त रूप से एक अंतरराष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन के निर्माण के लिए एक रोडमैप तैयार करेंगे, जिसमें योजना, प्रदर्शन, डिजाइन, विकास, कार्यान्वयन और परियोजना के संचालन में करीबी सहयोग किया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *