
चीनी पारंपरिक प्रेम गीत संस्कृति प्रदर्शनी पेइचिंग में आयोजित
बीजिंग, 27 अगस्त (बीएनटी न्यूज़)| 25 अगस्त को चीन के पारंपरिक पंचांग के मुताबिक प्रेम दिवस मनाया जाता है। उसी दिन राजधानी पेइचिंग में चीनी पारंपरिक प्रेम गीत संस्कृति प्रदर्शनी आयोजित हुई। प्रदर्शनी के चार भाग शामिल हैं यानी कि प्रदर्शित वस्तुओं, डिजाइनिंग, फोटो और वीडियो आदि के माध्यम से चीन में विभिन्न जातियों की प्रेम गीत संस्कृति का परिचय दिया गया है।
विभिन्न भागों में लोगों को चीन में सबसे पुराने प्रेम गीतों की जानकारियां प्राप्त हो सकती हैं और दर्शक खुद भी कुछ जाने माने प्रेम गीत संगीत का आनन्द उठा सकते हैं।
चीनी पारंपरिक प्रेम गीत संस्कृति प्रदर्शनी 12 सितंबर तक चलेगी।