BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 11 मई 2025 01:30 PM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान ने किया सीजफायर का ‘घोर उल्लंघन’, सेना कर रही जवाबी कार्रवाई : विदेश सचिव मिस्री
  2. संदीप दीक्षित ने सीजफायर को लेकर विदेशी ताकत के हस्तक्षेप पर उठाए सवाल
  3. युद्धविराम के उल्लंघन पर नेताओं ने पाकिस्तान को लताड़ा
  4. एनएसए अजीत डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से की बात
  5. देशभर में संघर्ष विराम का स्वागत, सेना के शौर्य और केंद्र की कूटनीति की तारीफ
  6. संघर्ष विराम की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री ने की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता
  7. पाकिस्तान ने चार घंटे के अंदर किया सीजफायर का उल्लंघन, जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में हवाई हमले
  8. 1971 वाली बर्बादी याद कर 2025 में भी खौफजदा था पाकिस्तान, ऐसे में जान बचाने के लिए लगाई सीजफायर की गुहार
  9. ‘महिला अधिकारियों का मनोबल बढ़ाएगा’, स्थायी कमीशन के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर बोलीं अनुमा आचार्य
  10. ऑपरेशन सिंदूर : सैन्य और कूटनीतिक दोनों मोर्चों पर भारत की जीत
  11. ‘एस-400, ब्रह्मोस बेस पूरी तरह सुरक्षित; पाकिस्तान को भारी नुकसान’, भारतीय सेना ने खोली दुश्मन के झूठ की पोल
  12. युद्ध विराम के बाद कांग्रेस ने की सर्वदलीय बैठक, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग
  13. भारत ने अपनी शर्तों पर किया सीजफायर, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि
  14. भारत-पाकिस्तान तत्काल और पूर्ण युद्धविराम पर सहमत : अमेरिका
  15. राजस्थान : जोधपुर में अगले आदेश तक बाजार बंद, बीकानेर का पीबीएम अस्पताल कर रहा अलर्ट मोड पर काम

चीनी शक्ति का विकास शांतिपूर्ण शक्ति की बढ़ोतरी : वांग यी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 31 दिसंबर 2021, 11:06 AM IST
चीनी शक्ति का विकास शांतिपूर्ण शक्ति की बढ़ोतरी : वांग यी
Read Time:3 Minute, 47 Second

चीनी शक्ति का विकास शांतिपूर्ण शक्ति की बढ़ोतरी : वांग यी

बीजिंग, 31 दिसंबर (बीएनटी न्यूज़)| चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 30 दिसंबर को चीनी मीडिया ग्रुप(सीएमजी) को दिये साक्षात्कार में कहा कि इस साल पूरी दुनिया ने अमेरिकी सैनिकों की अफगानिस्तान से जल्दबाजी में वापसी देखी है। अमेरिका के गैर-जिम्मेदार तरीके से हटने से अफगान नागरिक गहरे मानवीय संकट में फंस गए, जिससे क्षेत्रीय स्थिरता के लिए बड़ी सुरक्षा चुनौतियां पैदा हुई हैं। काबुल हवाई अड्डे पर अराजकता और यहां तक कि मानवता के विनाश के ²श्य हमेशा हमारी स्मृति में रहेंगे। वह तथाकथित लोकतांत्रिक परिवर्तन की विफलता का एक ऐतिहासिक निशान बन जाएगा।

वांग यी ने कहा कि अफगानिस्तान की स्थिति में हुए अचानक बदलाव के सामने चीन हाथ पर हाथ धरे बैठा नहीं रहा, बल्कि चीन ने तुरंत ही मदद का हाथ बढ़ाया और समय पर अफगान लोगों को आपात मानवीय सहायता प्रदान की, विशेष रूप से टीके, भोजन और सर्दियों की आपूर्ति। चीन ने अंतरराष्ट्रीय समन्वय को भी सक्रिय रूप से बढ़ावा दिया और अफगानिस्तान की स्थिति के सुचारू संक्रमण में रचनात्मक भूमिका निभाई, जिससे अफगानिस्तान के सभी क्षेत्रों की ओर से स्वागत और प्रशंसा मिली। वर्तमान में, अफगानिस्तान अभी भी अर्थव्यवस्था, जन-जीवन, सुरक्षा, शासन आदि के क्षेत्रों में गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। चीन सभी अफगान लोगों के प्रति मैत्रीपूर्ण नीति का पालन करना जारी रखेगा, अफगानिस्तान के समावेशी शासन और पुनर्निर्माण का समर्थन करेगा।

वांग यी ने इस बात पर जोर दिया कि विश्व शांति और स्थिरता के प्रति प्रमुख शक्तियों की विशेष और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हैं। गर्म मुद्दों से निपटने में उन्हें न्याय का पालन करना चाहिए और स्वार्थ का पीछा नहीं करना चाहिए। उन्हें शांति पर कायम रहना चाहिए और बल का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। उन्हें संवाद को प्रोत्साहित करना चाहिए और बात-बात पर प्रतिबंध नहीं लगाने चाहिए। उन्हें दूसरे देशों के विचारों का सम्मान करना चाहिए और बल-प्रयोग से दूसरों को नहीं दबाना चाहिए।

वांग यी ने कहा कि तथ्यों ने साबित किया है कि चीनी शक्ति का विकास शांतिपूर्ण शक्ति की वृद्धि है। चीन के प्रभाव का उदय रचनात्मक कारकों की वृद्धि है। चीन दुनिया के विभिन्न देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय शांति को बढ़ावा देने में अपनी उचित भूमिका निभाने व और बड़ा योगदान देने को तैयार है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *