
चीनी नेशनल स्टेडियम में बर्फ बनाने वाला पानी पीने योग्य
बीजिंग, 23 नवंबर (बीएनटी न्यूज़)| चीनी नेशनल स्टेडियम 2008 पेइचिंग ओलंपिक खेलों के तीन मुख्य स्थलों में से एक है। 2022 के शीतकालीन ओलंपिक में, पुरुषों की आइस हॉकी और महिला आइस हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन यहां किया जाएगा, साथ ही पेइचिंग पैरालंपिक खेलों के पैरा आइस हॉकी खेलों का भी आयोजन किया जाएगा। दो साल के उन्नयन और पुनर्निर्माण परियोजना के बाद, नेशनल स्टेडियम ने उत्तर की ओर एक नया आइस हॉकी प्रशिक्षण हॉल भी बनाया गया है। नेशनल स्टेडियम ने दो आइस हॉकी आइस सरफेस बनाए हैं: एक शीतकालीन ओलंपिक के आधिकारिक आइस हॉकी खेलों के लिए, और दूसरा वार्म-अप के प्रशिक्षण के लिए।
बर्फ बनाने वाले पानी को परत दर परत फिल्टर किया गया है, जो न केवल पीने के पानी के मानक को पूरा करता है, बल्कि पीने के पानी के मानक से भी अधिक है।