BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 07 मई 2025 09:41 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘पहलगाम हमले में मौतों की जिम्मेदारी ले केंद्र सरकार’, रांची में बोले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे
  2. पहलगाम हमले का असर: वुलर झील का पर्यटन ठप, संकट में शिकारा मालिक
  3. अब भारत का पानी देश के हक में बहेगा : प्रधानमंत्री मोदी
  4. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त निर्देश, देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल
  5. वक्फ कानून की वैधता पर नहीं आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अगली सुनवाई 15 मई को
  6. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान हवाई क्षेत्र पर असर, लुफ्थांसा और एयर फ्रांस ने बदले रूट
  7. ‘एडीबी’ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास प्राथमिकताओं का पूर्ण समर्थन करता है : मासातो कांडा
  8. एलओसी पर तनाव के बीच रक्षा सचिव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सैन्य तैयारियों की दी जानकारी
  9. पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस
  10. ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  11. कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, अपने किए पर करे गौर : सुधांशु त्रिवेदी
  12. ‘राफेल’ पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
  13. राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात: संजय राउत
  14. ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’
  15. भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन

शेष सीमा विवादों के शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर सहमत हुए भारत और चीन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 नवंबर 2021, 10:37 AM IST
शेष सीमा विवादों के शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर सहमत हुए भारत और चीन
Read Time:3 Minute, 16 Second

शेष सीमा विवादों के शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर सहमत हुए भारत और चीन

नई दिल्ली, 19 नवंबर (बीएनटी न्यूज़)| भारत और चीन पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शेष विवादों का जल्द समाधान निकालने की जरूरत पर सहमत हो गए हैं। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि दोनों देश द्विपक्षीय समझौतों और प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करते हुए एक शीघ्र समाधान खोजने की आवश्यकता पर सहमत हुए हैं, ताकि क्षेत्र में शांति बहाल हो सके।

गुरुवार को भारत-चीन सीमा मामलों (डब्लूएमसीसी) पर परामर्श और समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 23वीं बैठक के बाद मंत्रालय ने कहा, “दोनों पक्ष इस बात पर भी सहमत हुए कि दोनों पक्षों को एक स्थिर जमीनी स्थिति सुनिश्चित करना जारी रखना चाहिए और किसी भी अप्रिय घटना से बचना चाहिए।”

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव (पूर्वी एशिया) ने किया। वहीं चीनी विदेश मंत्रालय के सीमा और समुद्री विभाग के महानिदेशक ने चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

दोनों पक्षों ने दुशांबे में सितंबर में अपनी बैठक के दौरान भारतीय विदेश मंत्री और चीन के विदेश मंत्री के बीच हुए समझौते को याद किया कि दोनों पक्षों के सैन्य और राजनयिक अधिकारियों को पूर्वी लद्दाख में एलएसी के साथ शेष मुद्दों को हल करने के लिए अपनी चर्चा जारी रखनी चाहिए।

तदनुसार, दोनों पक्षों ने भारत-चीन सीमा क्षेत्रों के पश्चिमी क्षेत्र में एलएसी के साथ स्थिति पर स्पष्ट और गहन चर्चा की और 10 अक्टूबर को हुई दोनों पक्षों के वरिष्ठ कमांडरों की पिछली बैठक के बाद के घटनाक्रम की भी समीक्षा की।

इस दौरान दोनों देशों के बीच यह सहमति हुई है कि दोनों पक्षों को मौजूदा द्विपक्षीय समझौतों और प्रोटोकॉल के अनुसार पश्चिमी क्षेत्र में एलएसी के साथ सभी टकराव वाले बिंदुओं से सैनिकों को पूरी तरह से पीछे हटाने के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए वरिष्ठ कमांडरों की बैठक के अगले 14वें दौर को जल्द से जल्द आयोजित करना चाहिए।

भारत और चीन के बीच 19 महीने से सीमा विवाद चल रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *