BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 23 अप्रैल 2025 12:32 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पश्चिम बंगाल में हिन्दू डरे हुए हैं, उनको वोट तक नहीं डालने देते : गिरिराज सिंह
  2. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार संग देखा जयपुर का आमेर किला, राजस्थानी संस्कृति का लिया आनंद
  3. पहलगाम आतंकी हमला : पीएम मोदी बोले, ‘आतंकियों का एजेंडा सफल नहीं होगा’
  4. राष्ट्रपति मुर्मू ने पहलगाम हमले की निंदा की, बताया ‘दर्दनाक और अमानवीय’ कृत्य
  5. जम्‍मू-कश्‍मीर : पहलगाम आतंकी हमले में एक पर्यटक की मौत, 12 घायल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘स्तब्ध हूं’
  6. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  7. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  8. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  9. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  10. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  11. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  12. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  13. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  14. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  15. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

लालटेन महोत्सव उद्योग गर्म हो रहा और किसानों के बटुए भर रहे

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 14 फ़रवरी 2022, 4:27 PM IST
लालटेन महोत्सव उद्योग गर्म हो रहा और किसानों के बटुए भर रहे
Read Time:4 Minute, 0 Second

लालटेन महोत्सव उद्योग गर्म हो रहा और किसानों के बटुए भर रहे

बीजिंग, 14 फ़रवरी (बीएनटी न्यूज़)| चीनी कैलेंडर के अनुसार 15 फरवरी को चीनी लालटेन महोत्सव होगा। इस मौके पर चीनी लोगों में युआन श्याओ(रसगुल्ले की तरह की चीनी मिठाई) खाने की परंपरा है। चीन के शानशी प्रांत के थाइयुआन शहर के चिनयुआन जिले के चिनत्सी युआन श्याओ का 2 हजार साल पुराना इतिहास है। अद्वितीय चिनत्सी चावल रोपण की स्थिति और पारंपरिक उत्पादन तकनीक पर निर्भर रहने वाले चिनत्सी युआन श्याओ को चीनी युआन श्याओ का प्रवर्तक और प्रतिनिधि माना जाता है।

चिनत्सी युआन श्याओ की तीसरी पीढ़ी के उत्तराधिकारी के रूप में हान फुयुआन पारंपरिक शिल्प कौशल पर कायम हैं और निरंतर नवाचार पर जोर देते हैं। आज, हान फुयुआन ने अपने बेटे को शिल्प कौशल सिखाया। उनका लक्ष्य इस अनूठी खाद्य संस्कृति को विकसित करना और चिनत्सी युआन श्याओ के ब्रांड को और बड़ा बनाना है।

युआन श्याओ बनाने में 50 वर्षों के अनुभव के साथ हान फुयुआन द्वारा बनाये जाने वाला युआन श्याओ अद्वितीय स्वाद के साथ नरम, चिपचिपा और मीठा होता है। बड़ी संख्या में ग्राहक उनकी दुकान में जाकर युआन श्याओ खरीदते हैं। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में, लालटेन महोत्सव की पूर्व संध्या पर युआन श्याओ की हमेशा कमी रहती है। इस वर्ष, वे 30 ऑफलाइन सुपरमार्केट के लिए युआन श्याओ की आपूर्ति कर रहे हैं और साथ ही ऑनलाइन बिक्री चैनल भी खुल गया है। पेइचिंग, शनचन, क्वांगचो, हांगचो, शीआन समेत बड़े शहरों में दैनिक बिक्री लगभग 1 लाख है।

बता दें कि 2017 में, हान फुयुआन और चिनयुआन जिले में युआन श्याओ बनाने वाले दोस्तों ने एक साथ थाइयुआन शहर के चिनयुआन जिले के चिनत्सी युआन श्याओ अनुसंधान संस्था स्थापित की और आसपास के गांवों के किसानों को रोजगार के ज्यादा मौके प्रदान किए गए। हान फुयुआन के नेतृत्व में चिनयुआन जिले के छांगश्यांग गांव में तमाम लोग युआन श्याओ बनाने में शामिल हो रहे हैं। त्योहारों के दौरान, सड़कों पर युआन श्याओ बनाने वाले लोग लाइन में खड़े रहते हैं। युआन श्याओ हिलाकर बनाया जाता है। हिलाते हिलाते उद्योग भी गर्म हो रहा है। औद्योगीकृत उत्पादन इस पारंपरिक संस्कृति को न केवल विकसित करता है, बल्कि स्थानीय किसानों को आम समृद्धि की राह पर भी ले जाता है।

इस गोल छोटे युआन श्याओ ने स्थानीय किसानों के बटुओं को भरते हुए चिनत्सी के नाम कार्ड का भी निर्माण किया है,साथ ही इस 2 हजार साल के इतिहास वाली खाद्य संस्कृति को पीढ़ी दर पीढ़ी विकसित किया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *