
कम कार्बन का जीवन हर इंसान की जिम्मेदारी
बीजिंग, 4 जून (बीएनटी न्यूज़)| विश्व बदल रहा है। हमारा जीवन भी उसके साथ बदल रहा है। आजकल चीन में हरित और कम कार्बन जीवन अधिकाधिक लोगों खासकर युवाओं में लोकप्रिय हो रहा है। उनके विचार में हमारी पृथ्वी हमारा एकमात्र और समान होमटाउन है। मानव और प्रकृति का सामंजस्यपूर्ण सहअस्तित्व तय रास्ता है। कम कार्बन का जीवन हरेक आदमी की जिम्मेदारी है। ऐसा जीवन बिताना न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण के लिए उपयोगी है, बल्कि सही मायने में खुद को पहचानने में भी यह मददगार होगा। पेइचिंग में रह रही यु य्वान और उनके ब्रिटिश प्रेमी जोए कम कार्बन जीवन के दीवाने हैं। छह महीनों में उन्होंने सिर्फ 500 ग्राम कूड़ा निस्तारित किया। वे एक बार प्रयुक्त प्लास्टिक वस्तुओं, नॉन रिसाइकल वस्तुओं और टेकअवे फूड से इनकार करते हैं। वे ऐसे जीवन तरीके को शून्य बर्बादी वाला जीवन बताते हैं।
जोए ने बताया कि जीरो बर्बादी वाले जीवन का मतलब कबाड़ न होना नहीं है। उसका अर्थ है कि सर्वाधिक हद तक स्रोत से जीवन का कचरा कम करना और जीवन में अधिकांश वस्तुओं को रिसाइकल किया जाए।
यु य्वान और जोए के 60 वर्गमीटर के घर में सिर्फ एक पलंग, एक मेज, एक कुर्सी और एक अलमारी है। दोनों को पुराने कपड़े पहनना और खरीदना पसंद है। वे कच्चे पदार्थ से ब्रश, स्किन ऑयल जैसी वस्तुएं खुद बनाते हैं, जो विघटित हो सकती हैं। खाने के बाद जो खाना बचता है, वे उसे पहले रेफ्रिजरेटर में रखते हैं और 7 या 10 दिन बाद उसे मिट्टी व सूखे पत्ते के साथ मिलाकर खाद बनाते हैं और बगीचे में फूल व घास के पोषण के लिए डालते हैं।
यु य्वान ने बताया कि शून्य बर्बादी से उनके जीवन का रुख भी बदल गया है। अब उन्हें बहुत शांति मिलती है। जीवन खर्च कम होने के साथ वे अधिक समय और शक्ति अपनी पसंदीदा चीजों पर लगा सकती हैं।
आम लोग कम कार्बन जीवन बिताने के लिए छोटी-छोटी चीजों से शुरू कर सकते हैं और कदम ब कदम अपनी जीवनशैली को अधिक हरित बना सकते हैं। उदाहरण के लिए हम स्वेच्छा से पेड़ लगा सकते हैं, लकड़ी के उत्पाद कम खरीद सकते हैं, पर्यावरण हितैषी वस्तु का ज्यादा प्रयोग कर सकते हैं, खाने को बर्बाद नहीं करते, निजी कार कम चलाते हैं और बस व मेट्रो पर अधिक सवार होते हैं तो इस तरह हम अपनी जीवनशैली को अधिक हरित बना सकते हैं।
वास्तव में, कम कार्बन जीवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक भी है। चिकित्सक अध्ययन के अनुसार, कम कार्बन का खाना वजन घटाने, टीबी, उच्च रक्तचाप व कैंसर के इलाज में अपनी अच्छी भूमिका निभाता है। चीनी कम कार्बन चिकित्सा संघ ने स्वास्थ्य के लिए 10 सुझाव दिए हैं, जिनमें कम परिष्कृत चीनी खाना, सादा पेयजल पीना, हर हफ्ते में एक बार खाना न खाना और एक दिन में कम से कम दस हजार कदम चलना इत्यादि।