BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 01:58 PM
  • 39.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले में 41 नागरिक मुख्य रूप से महिलाएं और बच्चे मारे गए

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 अप्रैल 2022, 2:38 PM IST
अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले में 41 नागरिक मुख्य रूप से महिलाएं और बच्चे मारे गए
Read Time:2 Minute, 29 Second

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले में 41 नागरिक मुख्य रूप से महिलाएं और बच्चे मारे गए

काबुल, 19 अप्रैल (बीएनटी न्यूज़)| अफगानिस्तान ने खोस्त और कुनार प्रांतों में पाकिस्तानी सैन्य हवाई हमलों में 47 लोगों की मौत की सूचना दी है। ये जानकारी पझवोक न्यूज की रिपोर्ट से सामने आई है।

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने दक्षिणपूर्वी खोस्त प्रांत के स्पराई जिले में और पूर्वी कुनार प्रांत के शाल्टन जिले में वजीरिस्तान शरणार्थियों पर हवाई हमले किए, जिसमें लोग हताहत हुए।

खोस्त में सूचना और संस्कृति के निदेशक शब्बीर अहमद उस्मानी ने पझवोक को बताया, “खोस्त प्रांत में डूरंड लाइन के पास पाकिस्तानी बलों द्वारा किए गए हवाई हमलों में 41 नागरिक मारे गए, जिनमें मुख्य रूप से महिलाएं और बच्चे शामिल हैं और 22 अन्य घायल हो गए।”

रिपोर्ट के अनुसार, एक परिवार के 24 लोग मारे गए।

खोस्त के एक आदिवासी नेता जमशेद ने भी 40 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि की।

जमशेद ने कहा, “मैं कल कई लोगों के साथ खोस्त हमले में घायलों के इलाज के लिए रक्तदान करने गया था।”

खोस्त में एक अन्य सरकारी अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि उन्होंने लोगों की ’42 कब्रें’ देखीं और कहा कि कुछ लोग लापता थे।

कुछ पीड़ितों को दफनाने में मदद करने वाले खोस्त के एक धार्मिक विद्वान अब्दुल वहाब ने कहा, ‘कुछ के चेहरे और शरीर जले हुए थे ,जिसकी पहचान कर पाना मुश्किल है।’

अफगानिस्तान ने हमले की कड़ी निंदा की और विदेश मंत्रालय ने हमलों के जवाब में काबुल में पाकिस्तान के राजदूत मंसूर अहमद खान को तलब किया।

———————————————

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *