BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 01 जून 2025 06:19 PM
  • 33.07°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. रेवंत रेड्डी के पीओके वाले बयान को भाजपा प्रवक्ता ने बताया कॉमेडी
  2. दिल्ली सरकार के 100 दिन : मंत्रियों ने गिनाईं उपलब्धियां, विपक्ष पर साधा निशाना
  3. राहुल गांधी पाकिस्तान से चुनाव लड़ेंगे तो भारी मतों से जीतेंगे : आचार्य प्रमोद कृष्णम
  4. लैंड फॉर जॉब घोटाला : लालू प्रसाद यादव की याचिका खारिज, दिल्ली हाईकोर्ट से लगा झटका
  5. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ आतंकियों के खिलाफ जीत है : रेखा गुप्ता
  6. भारत में कोविड के मामले बढ़े, सरकार ने कहा- स्थिति पर नजर रखी जा रही है
  7. ‘सिंदूर‘ भारत के शौर्य का प्रतीक : नरेंद्र मोदी
  8. हमारा लक्ष्य 2030 तक भारत के तेल और गैस अन्वेषण क्षेत्र को 1 मिलियन वर्ग किलोमीटर तक बढ़ाना है : हरदीप सिंह पुरी
  9. हमें भी समाज और देश की सेवा के लिए समर्पित रहना चाहिए : पीएम मोदी
  10. इंदौर को मिलेगी मेट्रो, महिलाओं को सफर के लिए मिलेगा पहला मौका
  11. भोपाल में महिलाओं ने तिरंगा लहराकर किया प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत
  12. आईपीएल 2025: गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस ने 20 रन से हराया
  13. पहलगाम में जान गंवाने वाले कानपुर के शुभम द्विवेदी के परिजनों से मिले पीएम मोदी, तस्वीरें आईं सामने
  14. सलमान खुर्शीद का बयान स्पष्ट करता है कि कांग्रेस को राहुल गांधी का नेतृत्व पसंद नहीं : कृष्णा हेगड़े
  15. पाकिस्तान को आर्थिक पैकेज पर रोक लगाए आईएमएफ, आतंकवाद के लिए इस्तेमाल होता है पैसा : राघव चड्ढा

चीनी और अमेरिकी विदेश मंत्रियों के बीच फोन वार्ता

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 14 नवंबर 2021, 11:40 AM IST
चीनी और अमेरिकी विदेश मंत्रियों के बीच फोन वार्ता
Read Time:2 Minute, 25 Second

चीनी और अमेरिकी विदेश मंत्रियों के बीच फोन वार्ता

बीजिग, 14 नवंबर (बीएनटी न्यूज़)| चीनी स्टेट कांसुलर, विदेश मंत्री वांग यी ने 13 नवंबर को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन के साथ फोन पर वार्ता की।

वांग यी ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 16 नवंबर को वीडियो लिंक से मुलाकात करेंगे। यह न केवल चीन-अमेरिका संबंधों में एक प्रमुख मामला है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों में भी एक प्रमुख मामला है। दोनों देशों के लोगों और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को उम्मीद है कि इस मुलाकात से ऐसे परिणाम प्राप्त होंगे जो दोनों देशों और पूरी दुनिया के लिए फायदेमंद होंगे। दोनों शीर्ष नेता चीन-अमेरिका संबंधों में पतवार चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दोनों पक्षों को एक साथ मिलकर मुलाकात की तैयारी करनी चाहिए, और इस महत्वपूर्ण वीडियो मुलाकात के सुचारू व सफल आयोजन को सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि चीन-अमेरिका संबंधों को स्वस्थ और स्थिर विकास के रास्ते पर वापस लाया जा सके।

वहीं, एंटनी ब्लिंकेन ने यह भी कहा कि अमेरिका और चीन के नेताओं के बीच होने वाली इस वीडियो मुलाकात पर दुनिया बहुत ध्यान दे रही है। दोनों पक्षों ने इसके लिए पूरी तैयारी की है और सकारात्मक प्रगति प्राप्त की है। अमेरिका को उम्मीद है कि मुलाकात में आपसी सम्मान की भावना से चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर अपने विचारों को साझा किया जाएगा, और समान रूप से दुनिया को एक मजबूत संकेत भेजा जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *