
सेवा व्यापार मेले का विशेष महत्व: ब्रिटिश आर्थिक विशेषज्ञ
बीजिंग, 2 सितम्बर (आईएएनएस)| 2020 चीन अंतर्राष्ट्रीय सेवा व्यापार मेला सितंबर की शुरूआत में पेइचिंग के राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में आयोजित होगा। ब्रिटिश आर्थिक विशेषज्ञ यानी 48 ग्रुप क्लब के अध्यक्ष स्टीफन पेरी ने कहा है कि यह सेवा व्यापार मेला वैश्विक महामारी की रोकथाम और नियंत्रण के सामान्यीकरण के दौरान चीन द्वारा आयोजित पहला अंतरराष्ट्रीय इवेंट है। चीन के प्रति अमेरिकी सख्त ²ष्टिकोण की पृष्ठभूमि में सेवा व्यापार मेला का आयोजन विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि चीन अंतर्राष्ट्रीय सेवा व्यापार मेला विश्व के पहले सेवा व्यापार के क्षेत्र में व्यापक प्रदर्शनी है और चीन के सेवा उद्योग के खुलेपन के लिए एक महत्वपूर्ण मंच भी है। वैश्विक महामारी की रोकथाम-नियंत्रण और वैश्विक आर्थिक सुधार की जटिल अंतर्राष्ट्रीय स्थिति में इस मेले के आयोजन का विशेष महत्व है।
उन्होंने यह भी कहा कि महामारी की रोकथाम और नियंत्रण में चीन द्वारा उठाया गया कदम बहुत प्रभावी है, वैश्विक महामारी की रोकथाम और नियंत्रण के सामान्यीकरण के दौरान चीन ने मुश्किलों को दूर कर यह अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी आयोजित करने का फैसला किया, जो प्रमुख देश के रूप में चीन की भूमिका को दशार्ता है। यह मेला वैश्विक आर्थिक सुधार करने के लिए भी लाभदायक है।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हाल के वर्षों में चीन में सेवा व्यापार तेज गति से विकास हो रहा है। ब्रिटेन और अन्य पश्चिमी देशों में इस क्षेत्र में सेवा व्यापार के क्षेत्र में समृद्ध विकास अनुभव और लाभ हैं। हम एक दूसरे से सीख सकते हैं और इस विशेष मंच पर आदार-प्रदान मजबूत करेंगे।