BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 12:20 PM
  • 37.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को मुर्शिदाबाद हिंसा पर लेना चाहिए संज्ञान : आचार्य प्रमोद कृष्णम
  2. केसी त्यागी ने वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट को बताया सर्वोच्च, बंगाल में सुशासन की मांग
  3. बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या की खड़गे ने की निंदा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
  4. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  5. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  6. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  7. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  8. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  9. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  10. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  11. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा
  12. मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस, कहा – ‘समाज में शांति स्थापित करेंगे’
  13. तेजस्वी को इंडी अलायंस में मिली नई जिम्मेदारी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी बोले ‘लॉलीपॉप थमा दिया गया’
  14. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  15. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी

मिस्र और रूस के राष्ट्रपतियों ने यूक्रेन के हालात पर चर्चा की

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 10 मार्च 2022, 3:09 PM IST
मिस्र और रूस के राष्ट्रपतियों ने यूक्रेन के हालात पर चर्चा की
Read Time:2 Minute, 42 Second

मिस्र और रूस के राष्ट्रपतियों ने यूक्रेन के हालात पर चर्चा की

काहिरा/मास्को, 10 मार्च (बीएनटी न्यूज़)| मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सीसी ने बुधवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर बातचीत की। उन्होंने रूस-यूक्रेन संकट को हल करने के लिए बातचीत और कूटनीतिक प्रयासों पर जोर दिया। मिस्र के राष्ट्रपति ने एक बयान में यह बात कही। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों नेताओं ने संकट के नवीनतम घटनाक्रम पर चर्चा की। सीसी ने संकट के बिगड़ने को रोकने और दोनों देशों की स्थिरता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए राजनीतिक रूप से संकट को तेजी से निपटाने के लिए बातचीत और राजनयिक प्रयासों को प्राथमिकता देने के महत्व पर जोर दिया।

सीसी ने राजनयिक माध्यमों से संकट के समाधान के लिए द्विपक्षीय या बहुपक्षीय स्तर पर काम करने के लिए मिस्र की उत्सुकता से अवगत कराया।

बयान में कहा गया है, “मिस्र क्षेत्र के नवीनतम घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रखता है और यूक्रेन में मिस्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।”

क्रेमलिन द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, पुतिन ने सीसी के अनुरोध पर यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान के कारणों और लक्ष्यों से अवगत कराया और मिस्र के राष्ट्रपति को मास्को-कीव शांति वार्ता के बारे में जानकारी दी।

क्रेमलिन ने कहा कि सीसी ने मिस्र के नागरिकों को संघर्ष क्षेत्र से निकालने के लिए जारी प्रयासों के लिए रूसी पक्ष को धन्यवाद दिया।

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार, सोमवार तक यूक्रेन में कम से कम 474 नागरिक मारे गए और अन्य 861 घायल हुए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *