
अमेरिका और अन्य पश्चिमी देश लगातार ‘दोहरे मापदंड’ अपनाते हैं : चीन
बीजिंग, 3 जुलाई (बीएनटी न्यूज़)| स्थानीय समय के अनुसार 1 जुलाई को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 47वें सम्मेलन में शांतिपूर्ण सभा और संघ की स्वतंत्रता के अधिकार पर विशेष दूत के साथ वार्ता हुई। चीनी प्रतिनिधि ने कहा कि अमेरिका और अन्य पश्चिमी देश लगातार ‘दोहरे मापदंड’ अपनाते हैं। चीनी प्रतिनिधि ने कहा कि अमेरिका में 20 से अधिक राष्ट्रीय सुरक्षा कानून हैं, लेकिन वह झूठा दावा करता है कि हांगकांग राष्ट्रीय सुरक्षा कानून हांगकांग के स्वशासन को कमजोर करता है। अमेरिका सरकार अन्य देशों के कानून के बारे में इतनी चिंतित क्यों है, लेकिन एक ऐसा कानून पारित नहीं किया है जो अपने ही देश में अल्पसंख्यकों की रक्षा कर सके और नस्लीय भेदभाव को समाप्त करे? अमेरिका सरकार दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में दखल देने के लिए इतनी उत्सुक क्यों है, लेकिन अपनी घरेलू समस्याओं को हल नहीं कर रही है? यह सब पूरी तरह से अमेरिका के दोहरे मापदंड और पाखंड को दर्शाता है।