BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 03:48 PM
  • 40.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

अमेरिका कीव को रूस की शर्ते मानने की इजाजत नहीं देता : लावरोव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 20 मार्च 2022, 3:26 PM IST
अमेरिका कीव को रूस की शर्ते मानने की इजाजत नहीं देता : लावरोव
Read Time:2 Minute, 20 Second

अमेरिका कीव को रूस की शर्ते मानने की इजाजत नहीं देता : लावरोव

मॉस्को, 20 मार्च (बीएनटी न्यूज़)| रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शनिवार को दावा किया कि अमेरिका यूक्रेन को वार्ता में रूस द्वारा रखी गई शर्तो पर सहमत होने की अनुमति नहीं देता है। आरटी के अनुसार, लावरोव ने कहा कि संवादों में सुधार हुआ है, लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल का ‘हाथ पकड़’ सकता है। मंत्री ने आशा व्यक्त की कि यूक्रेन की तटस्थ स्थिति पर सुरक्षा गारंटी और एक व्यापक समझौते के साथ सैन्य अभियान खत्म हो जाएगा।

यूक्रेन में रूसी विशेष अभियान पर टिप्पणी करते हुए लावरोव ने कहा कि ये घटनाएं उस पाठ्यक्रम की परिणति थीं, जिसे पश्चिम ने 1990 के दशक की शुरुआत से रूस के खिलाफ अपनाया था।

लावरोव ने यह भी कहा कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की का बयान कि वह नव-नाजियों का समर्थन नहीं करते हैं, उनके वास्तविक कार्यो के विपरीत हैं।

लावरोव ने कहा, “मेरे लिए बड़े अफसोस और शर्म की बात है, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने घोषणा की कि जब वह यहूदी मूल के हैं तो वह नाजी कैसे हो सकते हैं, और वह यह ठीक उसी दिन कहते हैं, जब यूक्रेन रक्षा के नायकों के स्मारकों के संरक्षण पर समझौते से हट जाता है। महान देशभक्तिपूर्ण युद्ध – सीआईएस के ढांचे के भीतर ऐसा समझौता मौजूद था।

मंत्री ने कहा कि जब जेलेंस्की इस तरह के रुझानों को संरक्षण देता है, तो यूक्रेनी नेतृत्व की नीतियों को गंभीरता से लेना मुश्किल हो जाता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *