BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 07:55 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

अमेरिकी विदेश मंत्री ने गुटेरस से कई अहम मुद्दों पर की बात

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 13 फ़रवरी 2021, 12:27 PM IST
अमेरिकी विदेश मंत्री ने गुटेरस से कई अहम मुद्दों पर की बात
Read Time:3 Minute, 31 Second

अमेरिकी विदेश मंत्री ने गुटेरस से कई अहम मुद्दों पर की बात

वॉशिंगटन, 13 फरवरी (बीएनटी न्यूज़)| पेरिस जलवायु समझौते और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से दोबारा जुड़ने के बाद अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस से फोन पर बात की और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस वार्ता के बाद ट्वीट के माध्यम से ब्लिंकेन ने गुरुवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ वार्ता फलप्रद रही। हमने कोविड-19 और जलवायु परिवर्तन के कारण पैदा हुई वैश्विक चुनौतियों से मुकाबला करने के लिए अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र के बीच परस्पर सहयोग पर चर्चा की। संयुक्त राष्ट्र बहुपक्षीय प्रणाली का एंकर (उत्प्रेरक) है और अब इस प्रणाली में अमेरिका दोबारा शामिल हो गया है।

राष्ट्रपति जो बाइडेन की सरकार 20 जनवरी को बनी थी। अमेरिका पेरिस जलवायु समझौते के साथ फिर जुड़ गया है। डब्ल्यूएचओ ने भी कहा है कि वह संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के साथ फिर से जुड़ने के लिए तैयार है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उपरोक्त तीनों से हट गए थे।

गुरुवार को एक प्रेस ब्रीफिंग में इस वार्ता के बारे में विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि ब्लिंकेन ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा किए गए और किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा की है। उन्होंने वैश्विक मुद्दों को हल करने के लिए अमेरिका की “साथ मिलका काम करने की इच्छा” भी व्यक्त की।

हिल न्यूज वेबसाइट ने प्राइस के हवाले से लिखा है कि महामारी को नियंत्रित करने के लिए राष्ट्रपति बाइडेन पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। सचिव ने संयुक्त राष्ट्र और संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों द्वारा वैश्विक प्रतिक्रिया के समन्वय में केंद्रीय भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ अमेरिका के फिर से जुड़ाव पर प्रकाश डाला और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने व वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया।

प्राइस के अनुसार, ब्लिंकेन और गुटेरेस ने सीरियाई संघर्ष और इथियोपिया के टीग्रे क्षेत्र में संकट सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *