BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 05 मई 2025 08:51 PM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस
  2. ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  3. कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, अपने किए पर करे गौर : सुधांशु त्रिवेदी
  4. ‘राफेल’ पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
  5. राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात: संजय राउत
  6. ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’
  7. भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन
  8. हरियाणा के ‘आप’ प्रभारी ने पानी के मुद्दे पर पंजाब सरकार की गलती मानी
  9. ‘राफेल से नींबू-मिर्च कब हटेगा’, अजय राय का केंद्र सरकार पर तंज
  10. केरल: सांसद प्रियंका गांधी ने वन विभाग को एंबुलेंस की सौंपी चाबियां
  11. पाकिस्तान में दहशत का माहौल, पीओके में लोगों से कहा – दो महीने का राशन जमा करके रखें
  12. पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल ब्लॉक, भारत की एक और डिजिटल स्ट्राइक
  13. राहुल गांधी के दबाव में सरकार ने जातिगत जनगणना का फैसला लिया : कांग्रेस
  14. नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल गांधी को नोटिस
  15. सीएम हेमंत ने रिटायर आईपीएस को अवैध रूप से डीजीपी के पद पर रखा है : बाबूलाल मरांडी

अमेरिका पर रूस के बड़े साइबर हमले की चेतावनी जारी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 जनवरी 2022, 4:09 PM IST
अमेरिका पर रूस के बड़े साइबर हमले की चेतावनी जारी
Read Time:3 Minute, 21 Second

अमेरिका पर रूस के बड़े साइबर हमले की चेतावनी जारी

न्यूयार्क, 26 जनवरी (बीएनटी न्यूज़)| रूस और यूक्रेन के बीच गहराते संकट के बीच अमेरिका के आंतरिक सुरक्षा विभाग ने रूस की तरफ से बड़े साइबर हमले की चेतावनी जारी की है। इसमें महत्वपूर्ण आधारभूत ढांचों के साथ साथ स्थानीय सरकारी नेटवर्क को निशाना बनाए जाने की आशंका जाहिर की गई है।

सीएनएन ने पहली बार इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि रूस इस तरह के हमले के लिए आक्रामक साइबर उपकरणों का इस्तेमाल कर सकता है जिसमें अमेरिका की कम महत्वपूर्ण सेवाओं से लेकर आवश्यक आधारभूत ढांचों को निशाना बनाया जा सकता है।

इस नोटिस में कहा गया है कि हम आकलन करते हैं कि यदि रूस को लगता है कि यूक्रे न पर उसके संभावित आक्रमण के खिलाफ अमेरिका या नाटो की प्रतिक्रिया से उसकी दीर्घकालिक राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है तो वह हमारे खिलाफ एक साइबर हमले शुरू करने पर विचार करेगा।

आंतरिक सुरक्षा विभाग ने राज्य सरकारों, स्थानीय सरकारों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के संचालकों को इस मामले में एक पत्र भेजा है।

यूक्रेन पर रूस के साथ अमेरिकी तनाव के बावजूद, विभाग का आकलन है कि अमेरिकी प्रतिष्ठानों पर विघटनकारी या विनाशकारी साइबर हमले करने के लिए रूस की क्षमताशायद बहुत अधिक प्रतीत होती है।

इस बीच अमेरिकी रक्षा विभाग ने घोषणा की है कि रूस-यूक्रेन सीमा पर बढ़ते तनाव के कारण संभावित तैनाती के लिए लगभग 8,500 अमेरिकी सैनिकों को अलर्ट पर रखा गया है। इस मामले में अभी तक कोई औपचारिक निर्णय नहीं हुआ है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पिछले हफ्ते जोर देकर कहा था कि अगर रूस यूक्रेन की सरकारी वेबसाइटों को निशाना बनाना जारी रखता है तो उनका देश अपने तरीकों से साइबर हमलों का जवाब देगा।

इससे पहले रूस-प्रायोजित हैकरों ने यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर साइबर हमले किए, जिससे कई सरकारी वेबसाइटें बंद हो गईं। साइबर हमले के परिणामस्वरूप, विदेश मंत्रालय और कई अन्य सरकारी एजेंसियों की वेबसाइटें बंद हो गईं। यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के बीच रूस पर बार-बार साइबर हमले का आरोप लगता रहा है।

यूरोपीय संघ (ईयू) किसी भी संभावित रूसी साइबर हमलों या हाइब्रिड खतरों से बचाव के लिए भी तैयार है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *