
पश्चिमी देश अन्य देशों में हस्तक्षेप करने से बचें : फ्रांस के पूर्व विदेश मंत्री
बीजिंग, 15 मार्च (बीएनटी न्यूज़)| फ्रांस के पूर्व विदेश मंत्री बर्टवेडरिन ने हाल में फिगारो अखबार को दिये एक साक्षात्कार में कहा कि पश्चिमी देशों को हाल के वर्षों में अन्य देशों के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप करने की कार्रवाई पर विचार करना चाहिए और अन्य देशों के साथ शांतिपूर्ण तरीके से रहना चाहिए। कूटनीतिक नीति में मानवाधिकार की भूमिका की चर्चा में वेडरिन ने कहा कि कोई भी नीति सिर्फ मानवाधिकार पर आधारित नहीं हो सकती। पश्चिमी देशों की कूटनीतिक नीति पूरी तरह मानवाधिकार से अलग नहीं हो सकती। वस्तुगत स्थिति के अनुसार तय करना चाहिए। सामाजिक विकास के चलते बुनियादी अधिकारों का सम्मान करने में विभिन्न देशों की मांग बढ़ रही है।
वेडरिन पश्चिमी देशों की अन्य देशों के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप करने की कार्रवाई पर शंका करते हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों को इसपर विचार करना पड़ता है और विनम्र बनना चाहिए।