BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 05 मई 2025 01:19 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान में दहशत का माहौल, पीओके में लोगों से कहा – दो महीने का राशन जमा करके रखें
  2. पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल ब्लॉक, भारत की एक और डिजिटल स्ट्राइक
  3. राहुल गांधी के दबाव में सरकार ने जातिगत जनगणना का फैसला लिया : कांग्रेस
  4. नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल गांधी को नोटिस
  5. सीएम हेमंत ने रिटायर आईपीएस को अवैध रूप से डीजीपी के पद पर रखा है : बाबूलाल मरांडी
  6. विझिनजाम बंदरगाह का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, मंच पर दिखे थरूर, प्रधानमंत्री बोले- इस कार्यक्रम से कई लोगों की उड़ेगी नींद
  7. आईपीएल 2025 : एमआई ने ‘तीसरी सबसे बड़ी जीत’ दर्ज कर 17वीं बार बनाया ‘क्लीन स्वीप’ का रिकॉर्ड
  8. खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जारी किया भड़काऊ बयान
  9. पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर फिर की फायरिंग, अलर्ट सेना ने दिया तगड़ा जवाब
  10. अमेरिकी रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह से की बात, आत्मरक्षा के भारत के अधिकार का किया समर्थन
  11. चुनाव आयोग की तीन नई पहल से सुगम मतदान में मिलेगी मदद
  12. पानी प्रकृति का उपहार है, इस पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण : सीएम नायब सिंह सैनी
  13. यूपी की चुनौतियों को सीएम योगी ने किया स्वीकार, नतीजा सबके सामने : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  14. ‘मामले की गंभीरता को समझें’, सुप्रीम कोर्ट का पहलगाम हमले को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई से इनकार
  15. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध

डब्ल्यूएचओ पर कीचड़ उछालने वाले खुद गंदे होंगे : वांग यी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 मई 2020, 2:13 PM IST
डब्ल्यूएचओ पर कीचड़ उछालने वाले खुद गंदे होंगे : वांग यी
Read Time:3 Minute, 39 Second

डब्ल्यूएचओ पर कीचड़ उछालने वाले खुद गंदे होंगे : वांग यी

 

बीजिंग, 25 मई (आईएएनएस)| चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि डब्ल्यूएचओ पर कीचड़ उछालने वाले खुद गंदे होंगे। डब्ल्यूएचओ का अंतर्राष्ट्रीय स्थान और ऐतिहासिक मूल्यांकन किसी एक देश की पसंद से नहीं बदलेगा। संयुक्त राष्ट्र संघ की विशेष संस्था होने के नाते डब्ल्यूएचओ ने वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्य का समन्वय करने में अहम भूमिका अदा की है। 13वीं एनपीसी के तीसरे पूर्णाधिवेशन के मौके पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में वांग यी ने जोर दिया कि डब्ल्यूएचओ 194 देशों से गठित एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है, किसी एक देश की सेवा नहीं करता है। यह भी नहीं हो सकता है कि किसी ने ज्यादा पैसे दिये, तो उसके हित में काम करेगा।

 

एक पत्रकार ने यह सवाल पूछा कि अमेरिका ने चीन पर आरोप लगाया कि चीन को पूरी दुनिया में महामारी का प्रकोप होने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए, क्या चीन वायरस के स्रोत पर एक स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय जांच करने के लिए सहमत है? वायरस के स्रोत की समस्या पर चीन और अमेरिका के बीच मतभेद तथ्य और झूठ, विज्ञान और पूर्वाग्रह के बीच मतभेद है। वायरस अनुरेखण अनुसंधान गंभीर और जटिल वैज्ञानिक मुद्दा है, वैज्ञानिक और चिकित्सा विशेषज्ञों को इस पर अनुसंधान करना चाहिए, न कुछ राजनीतिज्ञों को। चीन अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक समुदाय का वायरस अनुरेखण अनुसंधान सहयोग करने के लिए स्वागत करता है, लेकिन यह अनुसंधान व्यावसायिकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता के आधार पर करना चाहिए।

 

डब्ल्यूएचओ के सुधार की चर्चा में वांग यी ने जोर दिया कि हमें राजनीतिक तत्वों के हस्तेक्षप से बचना चाहिए और वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट का निपटारा करने में डब्ल्यूएचओ की क्षमता को उन्नत करते हुए विकासमान देशों के सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्य का समर्थन देना चाहिए।

 

चीन-अमेरिका संबंध की चर्चा में वांग यी ने कहा कि कोविड-19 चीन और अमेरिका का आम दुश्मन है, हम एक दूसरे का समर्थन करना और सहायता देना चीनी और अमेरिकी जनता की आम इच्छा भी है। अभी अमेरिका में महामारी की स्थिति विश्व में सबसे गंभीर है, हम अमेरिका के लोगों के लिए गहरी सहानुभूति है। हमें उम्मीद है कि अमेरिका जल्द ही महामारी को हराएगा, लोगों का जीवन जल्द ही फिर से सामान्य हो सकेगा।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *