BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 07 अप्रैल 2025 12:23 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. अल्लू अर्जुन और एटली की अगली फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी प्रियंका चोपड़ा
  2. आईपीएल 2025 : गिल की फिफ्टी से गुजरात ने लगाई जीत की हैट्रिक
  3. भारत में समय-समय पर आदर्शों और आकांक्षाओं को पूरा करने वाले अवतार हुए : दत्तात्रेय होसबोले
  4. किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 132 दिन पुराना अनशन खत्म किया
  5. सहारनपुर: दारुल उलूम देवबंद ने महिलाओं और बच्चों के प्रवेश पर रोक लगाई
  6. राहुल गांधी के बिहार दौरे पर गिरिराज सिंह की नसीहत, ‘सिमरिया घाट आकर गंगाजी से माफी मांगें’
  7. राष्ट्रपति मुर्मू पुर्तगाल और स्लोवाकिया की यात्रा पर रवाना
  8. कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस में पहली बार एबीवीपी ने रामनवमी पर की पूजा
  9. पीएम मोदी की तमिलनाडु सरकार से अपील, ‘तमिल भाषा में कराएं मेडिकल कोर्स, गरीब बच्चे बनेंगे डॉक्टर’
  10. रांची : सीएम हेमंत सोरेन ने रामनवमी पर श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर में की पूजा-अर्चना
  11. भाजपा स्थापना दिवस पर 98 साल की शकुंतला आर्य से मिले जेपी नड्डा, पोती बोली- देखकर अच्छा लगा, पार्टी देती है बुजुर्गों को सम्मान
  12. ममता बनर्जी हिन्दुओं पर अत्याचार कर रहीं, भाजपा करेगी डट कर मुकाबला: अग्निमित्रा पॉल
  13. तमिलनाडु: पीएम मोदी ने ‘पंबन रेल ब्रिज’ का किया उद्घाटन
  14. रामलला के ‘सूर्य तिलक’ को सीएम योगी ने बताया ‘सनातन राष्ट्र’ के हृदय का ‘अमर दीप’
  15. भुवनेश्वर: भाजपा ने 46वां स्थापना दिवस मनाया, कार्यकर्ताओं में उत्साह

अमेरिका : अलास्का में लापता विमान का मलबा मिला, प्लेन में सवार सभी 10 लोगों की मौत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 फ़रवरी 2025, 4:16 PM IST
अमेरिका : अलास्का में लापता विमान का मलबा मिला, प्लेन में सवार सभी 10 लोगों की मौत
Read Time:3 Minute, 23 Second

बीएनटी न्यूज़

वाशिंगटन। अलास्का में लापता हुए एक छोटे यात्री विमान का मलबा मिल गया है। अमेरिकी तटरक्षक बल ने शुक्रवार दोपहर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। तटरक्षक बल ने कहा कि विमान के अंदर सात अन्य शव होने का अनुमान है, लेकिन विमान की हालत की वजह से फिलहाल शवों तक पहुंचना संभव नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि एयरलाइन बेरिंग एयर के सेसना कारवां विमान में दस लोग सवार थे। गुरुवार दोपहर को यह विमान लापता हो गया।

तटरक्षक बल ने बताया कि विमान का मलबा नोम शहर से 34 मील दक्षिण-पूर्व में मिला। विमान उनालाक्लीट से नोम के लिए उड़ान भर रहा था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी परिवहन सचिव सीन डफी ने कहा, “अलास्का में बेरिंग एयर की उड़ान में अपनी जान गंवाने वाले 10 लोगों के लिए आज रात प्रार्थना करें।” उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड संघीय उड्डयन प्रशासन के सहयोग से घटना की जांच कर रहा है।

अलास्का स्टेट ट्रूपर्स ने बताया कि उन्हें गुरुवार को स्थानीय समयानुसार 16:00 बजे (01:00 जीएमटी) एक विमान के बारे में उसे सूचना मिली।

नोम स्वयंसेवी अग्निशमन विभाग ने कहा कि पायलट ने हवाई यातायात नियंत्रकों से कहा था कि ‘वह रनवे के साफ होने का इंतजार करते हुए होल्डिंग पैटर्न में उतरने का इरादा रखता है।”

तटरक्षक बल ने बाद में कहा कि विमान की ऊंचाई और गति में तेजी से कमी आई थी, इसके बाद वह खो गया।

विमान में कौन सवार था, इसका विवरण जारी नहीं किया गया, लेकिन नोम स्वयंसेवी अग्निशमन विभाग ने कहा कि यात्रियों के सभी परिवारों को सूचित कर दिया गया है।

अलास्का सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने कहा कि विमान में सवार 10 लोगों में नौ यात्री और एक पायलट शामिल थे।

यह विमान हादसा ऐसे समय में हुआ जब अमेरिकी हवाई सुरक्षा जांचकर्ता अभी भी हाल के हफ्तों में हुई दो दुखद घटनाओं की जांच कर रहे हैं। इनमें वाशिंगटन, डीसी के पास एक ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और एक यात्री जेट की हवा में टक्कर शामिल है, जिसके परिणामस्वरूप 67 लोगों की जान चली गई, साथ ही फिलाडेल्फिया में एक मेडवेक जेट की दुर्घटना जिसमें सात लोगों की जान चली गई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *