BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 21 अप्रैल 2025 01:24 PM
  • 38.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : रोहित व सूर्या की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई ने सीएसके को नौ विकेट से हराया
  2. आईपीएल 2025 : आरसीबी से हार के बाद पोंटिंग ने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की
  3. एनडीए से अलग होने पर पशुपति कुमार पारस बोले, ‘लोकसभा चुनाव में हमारे सांसदों का टिकट कटा, तो बहुत बुरा लगा था’
  4. भाजपा की पूरी सरकार ही प्रोपेगेंडा पर चल रही : अखिलेश यादव
  5. बिहार को ‘डबल इंजन’ नहीं, एक ही ‘पावरफुल इंजन’ की जरूरत : मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. अदालत पर टीका-टिप्पणी ठीक नहीं, यह नहीं होना चाहिए : तेजस्वी यादव
  7. रामबन में बादल फटने से तबाही : सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश
  8. खड़गे के बिहार दौरे को आरजेडी प्रवक्ता मृत्यंजय तिवारी ने बताया ‘चुनावी रणनीति’
  9. दिल्ली सरकार का लक्ष्य टैंकर माफिया को खत्म कर हर घर तक पानी पहुंचाना है: सीएम रेखा गुप्ता
  10. आज से दिल्ली में दौड़ेंगे 1,111 जीपीएस युक्त वॉटर टैंकर, दिखाई गई हरी झंडी, दावा- पानी की बर्बादी और चोरी पर लगेगी लगाम
  11. भाजपा आज से शुरू कर रही ‘वक्फ सुधार जन जागरूकता अभियान’
  12. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  13. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  14. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  15. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा

दक्षिण कोरिया मार्शल लॉ मामला, पूर्व मंत्री से रातभर पुलिस ने की पूछताछ

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 20 अप्रैल 2025, 1:02 PM IST
दक्षिण कोरिया मार्शल लॉ मामला, पूर्व मंत्री से रातभर पुलिस ने की पूछताछ
Read Time:3 Minute, 33 Second

बीएनटी न्यूज़

सोल। दक्षिण कोरिया के पूर्व आंतरिक और सुरक्षा मंत्री ली सांग-मिन से पुलिस ने शुक्रवार को रातभर पूछताछ की। उनसे मार्शल लॉ लागू करने की योजना में शामिल होने के आरोपों को लेकर सवाल – जवाब किए गए।

ये मामला पिछले साल के अंत में उस समय का है, जब पूर्व राष्ट्रपति यून सुक योल ने थोड़े समय के लिए मार्शल लॉ लगाया था। पूछताछ के बाद ली सांग-मिन शनिवार को अपने घर लोट गए।

पूर्व मंत्री शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे विशेष पुलिस जांच दल के सामने संदिग्ध के तौर पर पेश हुए। उन्हें करीब 18 घंटे बाद शनिवार को सुबह करीब 7:40 बजे रिहा कर दिया गया।

मिन पर शक है कि उन्होंने 3 दिसंबर को मार्शल लॉ की घोषणा के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति यून की आलोचना करने वाले कई मीडिया आउटलेट्स की बिजली और पानी की आपूर्ति काटने के लिए राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी को निर्देश दिया था।

ली ने कथित तौर पर अपने खिलाफ लगे आरोपों से इनकार किया। बताया जाता है कि उन्होंने सुबह 4 बजे से तीन घंटे से अधिक समय अपने बयान के आधिकारिक रिकॉर्ड की समीक्षा और संशोधन में बिताया।

योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार, जांचकर्ता यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या बिजली पानी की आपूर्वित काटने का का आदेश तत्कालीन राष्ट्रपति यून ने दिया और ली ने उस पर अमल किया।

सूत्रों के अनुसार, जांच के दायरे में अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की गवाही, फरवरी में सोल और सेजोंग में ली के घर और दफ्तरों पर की गई छापेमारी के दौरान जब्त की गई सामग्री का फोरेंसिक विश्लेषण भी शामिल है।

बता दें राष्ट्रपति यून ने 03 दिसंबर की रात को दक्षिण कोरिया में आपातकालीन मार्शल लॉ की घोषणा की, लेकिन संसद द्वारा इसके खिलाफ मतदान किए जाने के बाद इसे निरस्त कर दिया गया। मार्शल लॉ कुछ घंटों के लिए ही लागू रहा लेकिन इसने देश की राजनीति को हिला कर रख दिया।

नेशनल असेंबली ने राष्ट्रपति यून सुक-योल के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित किया। यून के महाभियोग का मामला संवैधानिक न्यायालय में गया। न्यायालय ने महाभियोग को जारी रखा जिसके बाद यून को पद छोड़ना पड़ा।

महाभियोग के अलावा, यून को अभी भी अपने मार्शल लॉ के आदेश से संबंधित विद्रोह के आरोपों पर आपराधिक मुकदमे का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *