BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 12 मार्च 2025 05:16 PM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे गए
  2. ++रूस-यूक्रेन युद्ध : क्या है ट्रंप का 30 दिवसीय युद्ध विराम समझौता ? जेलेंस्की हुए सहमत, पुतिन पर टिकी सबकी निगाहें
  3. मॉरीशस संसद की नई इमारत के निर्माण में भारत करेगा सहयोग : पीएम मोदी
  4. देश के अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक अधिकारों को छीनने की कोशिश की जा रही: अधीर रंजन चौधरी
  5. कांग्रेस पार्टी ‘आप’ के साथ गठबंधन नहीं करना चाहती : संदीप दीक्षित
  6. जम्मू-कश्मीर: सांबा में पाकिस्तानी झंडे वाला गुब्बारा मिला, हड़कंप मचा
  7. संभल जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई की इजाजत, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दिया आदेश
  8. अमित शाह लोकसभा में पेश करेंगे सहकारी विश्वविद्यालय पर विधेयक, रेलवे पर राज्यसभा में होगी चर्चा
  9. ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर जनता की राय लेगी सरकार, 17 मार्च को जेपीसी की अगली बैठक : पीपी चौधरी
  10. तमिलनाडु के छात्रों को मिलने वाले अवसरों को मत नकारिए : केंद्रीय शिक्षा मंत्री
  11. चुनाव आयोग का संवाद आमंत्रण, कानूनी ढांचे में चुनाव सुधार पर फोकस
  12. मॉरीशस की आबो-हवा में अपनेपन का एहसास, यहां की मिट्टी में हमारे पूर्वजों का खून-पसीना : पीएम मोदी
  13. बंद हो रहे सरकारी स्कूल, शिक्षा हुई महंगी : विपक्ष
  14. दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक बंद करने के विरोध में ‘आप’ नेता पहुंचे जनता के बीच
  15. एनडीएमसी की बैठक रही सार्थक, कई मुद्दों पर खुलकर चर्चा : प्रवेश वर्मा

पाकिस्तान में ट्रेन पर हमला, बीएलए का दावा 100 से अधिक लोगों को बनाया बंधक

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 11 मार्च 2025, 7:11 PM IST
पाकिस्तान में ट्रेन पर हमला, बीएलए का दावा 100 से अधिक लोगों को बनाया बंधक
Read Time:2 Minute, 51 Second

बीएनटी न्यूज़

क्वेटा, पाकिस्तान। पाकिस्तान में अलगाववादी उग्रवादियों ने मंगलवार को सैकड़ों यात्रियों को ले जा रही एक यात्री ट्रेन पर गोलीबारी की। जाफर एक्सप्रेस की नौ बोगियों में लगभग 400 यात्री सवार थे। यह ट्रेन दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी, तभी उस पर गोलीबारी की गई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस और रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हमले एक ट्रेन चालक घायल हो गया।

एक बयान में, उग्रवादी अलगाववादी समूह बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने हमले की जिम्मेदारी ली और कहा कि उन्होंने ट्रेन से सुरक्षा बलों सहित लोगों को बंधक बना लिया है।

बीएलए ने दावा किया कि उसने 100 से ज्यादा लोगों को बंधक बनाया और उसके ऑपरेशन में 6 सुरक्षाकर्मी मारे गए। उसका कहना है कि बंधक बनाए गए लोगों में सुरक्षा अधिकारी भी शामिल हैं।

प्रांतीय सरकार या रेलवे के अधिकारियों ने बंधकों के पकड़े जाने की पुष्टि नहीं की। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बल बलूचिस्तान के बोलन जिले के मुश्कफ इलाके में घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।

सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने कहा कि बलूचिस्तान सरकार ने आपातकालीन उपाय लागू किए हैं और स्थिति से निपटने के लिए सभी संस्थानों को जुटाया गया है।

बता दें अशांत बलूचिस्तान में अलगाववादी उग्रवादी समूहों ने सेना और क्षेत्र में चीनी परियोजनाओं के खिलाफ लगातार हमले किए हैं।

बीएलए बलूचिस्तान की आजादी चाहता है। यह कई जातीय विद्रोही समूहों में से सबसे बड़ा है, जिसने दशकों से पाकिस्तान सरकार से लड़ाई लड़ी है। संगठन का कहना है कि सरकार बलूचिस्तान के समृद्ध गैस और खनिज संसाधनों का अनुचित तरीके से दोहन कर रही है।

बीएलए को पाकिस्तान, ईरान, चीन, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ ने आतंकी संगठन घोषित किया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *