BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 19 अप्रैल 2025 01:22 PM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  2. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  3. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  4. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा
  5. मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस, कहा – ‘समाज में शांति स्थापित करेंगे’
  6. तेजस्वी को इंडी अलायंस में मिली नई जिम्मेदारी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी बोले ‘लॉलीपॉप थमा दिया गया’
  7. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  8. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  9. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  10. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  11. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन
  12. पीएम मोदी ने दाऊदी बोहरा समुदाय से की बातचीत, वक्फ कानून को बताया ऐतिहासिक कदम
  13. मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर ‘महागठबंधन’ ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा-जदयू ने कसा तंज
  14. दाउदी बोहरा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, वक्फ कानून में संशोधन के लिए जताया आभार
  15. मुर्शिदाबाद हिंसा : तस्वीरें गवाह, उपद्रवियों ने सैकड़ों घर लूटे, जलाकर किया राख

पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को विजय दिवस परेड में शामिल होने का दिया निमंत्रण

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 अप्रैल 2025, 3:47 PM IST
पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को विजय दिवस परेड में शामिल होने का दिया निमंत्रण
Read Time:3 Minute, 46 Second

बीएनटी न्यूज़

मॉस्को। रूसी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 9 मई को मॉस्को में 80वें विजय दिवस समारोह में भाग लेने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया है। यह समारोह द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर सोवियत संघ की विजय का प्रतीक है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रूसी उप-विदेश मंत्री आंद्रे रुडेंको ने पुष्टि की कि नई दिल्ली को आधिकारिक निमंत्रण भेजा गया है और उच्च स्तरीय यात्रा की तैयारियां अभी चल रही हैं।

रूसी सरकारी समाचार एजेंसी तास के हवाले से रुडेंको ने मंगलवार को कहा, “इस पर काम जारी है, यह इसी साल होना चाहिए। उन्हें निमंत्रण मिला है।”

उप विदेश मंत्री यह भी कहा कि रूस ने मॉस्को के प्रतिष्ठित रेड स्क्वायर पर आयोजित होने वाली वार्षिक सैन्य परेड में भाग लेने के लिए कई मित्र देशों के नेताओं को इसी तरह का निमंत्रण दिया है।

हालांकि, भारत सरकार के सूत्रों ने तास को बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 9 मई को विजय दिवस परेड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसका मतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की संभावना नहीं है।

पिछले महीने मॉस्को ने इस बात की पुष्टि की कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल के अंत में भारत का दौरा करेंगे। फरवरी 2022 में रूस की तरफ से यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर हमला शुरू करने के बाद से यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी।

हालांकि पुतिन की यात्रा की तारीख अभी तय नहीं हुई, लेकिन दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठकों और नियमित टेलीफोन वार्ताओं के माध्यम से लगातार कूटनीतिक संपर्क बनाए रखा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आखिरी बार जुलाई 2024 में रूस का दौरा किया था, जो लगभग पांच वर्षों में देश की उनकी पहली यात्रा थी। इससे पहले, उन्होंने 2019 में एक आर्थिक सम्मेलन में भाग लेने के लिए व्लादिवोस्तोक की यात्रा की थी।

2024 की यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन के साथ व्यापक बातचीत की और रूसी नेता को भारत आने का निमंत्रण दिया- जिसे क्रेमलिन ने स्वीकार कर लिया।

विजय दिवस परेड, जो हर साल 9 मई को आयोजित की जाता है। रूस के सबसे महत्वपूर्ण राजकीय समारोहों में से एक है, जो दूसरे विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर सोवियत सेना की जीत की याद में मनाया जाता है। इस साल का आयोजन विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह यूरोप में युद्ध की समाप्ति की 80वीं वर्षगांठ है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *