BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 24 अप्रैल 2025 03:23 PM
  • 40.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी की अध्यक्षता में सीसीएस की बैठक खत्म, पाकिस्तान को कड़ा संदेश
  2. वेंस ने पीएम मोदी से कहा – आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका हर तरह की मदद को तैयार
  3. पहलगाम हमला : सुरक्षा बलों ने जारी किए आतंकवादियों के स्केच और तस्वीरें
  4. पहलगाम आतंकी हमला : प्रधानमंत्री मोदी ने कानपुर दौरा किया रद्द
  5. पहलगाम आतंकी हमला : अमित शाह ने कर दिया ऐलान, ‘दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा’
  6. पहलगाम आतंकी हमला: जम्मू-कश्मीर सरकार ने मुआवजे का किया ऐलान, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 10 लाख
  7. पहलगाम आतंकी हमला: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीच में छोड़ी अमेरिका-पेरू यात्रा
  8. पहलगाम आतंकी हमले पर राहुल गांधी ने जताई चिंता, अमित शाह से की बात
  9. ‘इसे माफ नहीं किया जा सकता’, पहलगाम में आतंकी हमले पर भारतीय खेल हस्तियों ने दी प्रतिक्रिया
  10. धरती को बचाने में बॉलीवुड भी पीछे नहीं, ‘कड़वी हवा’ से ‘वेल डन अब्बा’ तक हैं उदाहरण
  11. दूसरी बार प्रेग्नेंट पूजा बनर्जी ने कहा-दिल्ली और मुंबई के बीच बड़ा अंतर
  12. सऊदी से लौटते ही पीएम मोदी ने हवाई अड्डे पर ही बुलाई बैठक, एनएसए डोभाल और विदेश मंत्री मौजूद
  13. पहलगाम आतंकी हमला: राष्ट्रपति ट्रंप ने की निंदा, पीएम मोदी से कहा – संयुक्त राज्य अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़ा
  14. पहलगाम हमला : आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस का संयुक्त तलाशी अभियान जारी
  15. अमेरिका, रूस, यूएई, ईरान ने की पहलगाम हमले की निंदा, भारत के साथ व्यक्त की एकजुटता

फ्रांस में चक्रवात चिडो का कहर, 31 लोगों की मौत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 दिसंबर 2024, 11:39 PM IST
फ्रांस में चक्रवात चिडो का कहर, 31 लोगों की मौत
Read Time:2 Minute, 57 Second

बीएनटी न्यूज़

पेरिस। फ्रांस के मायोट में चक्रवात चिडो के कारण अब तक 31 लोगों के मरने की आधिकारिक पुष्टि हुई है। फ्रांस के आंतरिक मामलों के मंत्रालय के अनुसार, चक्रवात चिडो की वजह से लगभग 1,400 लोग घायल हुए हैं।

विदेश विभाग में बुधवार देर रात असाधारण प्राकृतिक आपदा की स्थिति की घोषणा की गई। इस बीच, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मायोट भी पहुंचे। ऐसी आशंका जताई गई कि सबसे गरीब फ्रांसीसी विभाग में मरने वालों की संख्या आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है।

विदेश मामलों के कार्यवाहक मंत्री फ्रेंकोइस-नोएल बफेट ने बुधवार देर रात जारी एक बयान में मायोट में असाधारण प्राकृतिक आपदा की स्थिति लागू करने की घोषणा की, ताकि तेजी से और अधिक प्रभावी संकट प्रबंधन तथा आपातकालीन उपायों को लागू किया जा सके।

उन्होंने कहा, “इस असाधारण स्थिति को देखते हुए महत्वपूर्ण सेवाओं को जल्द से जल्द बहाल करने और मायोट के लिए एक स्थायी पुनर्निर्माण योजना को लागू करने के लिए असाधारण संसाधनों को तैनात किया जाना चाहिए।”

इससे पहले मंगलवार को इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट सोसायटीज ने चक्रवात द्वारा द्वीपों को तबाह करने के बाद अपने 200 से अधिक स्वयंसेवकों के लापता होने की आशंका पर चिंता व्यक्त की थी।

गत 13 दिसंबर की रात को मायोट में आए चक्रवात चिडो की वजह से 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। यह 90 साल से भी ज्यादा समय में सबसे शक्तिशाली तूफान था।

तूफान ने अब तक 31 लोगों की जान ले ली है, 1,400 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं और लगभग 70 प्रतिशत आबादी इससे प्रभावित हुई है।

तूफान की वजह से घरों, सरकारी इमारतों और एक अस्पताल को नुकसान पहुंचा है। माना जा रहा है कि व्यापक क्षति हुई है। मायोट के मुख्य एयरपोर्ट को नागरिक उड़ानों के लिए बंद कर दिया गया है। राहत कार्यों के लिए केवल सैन्य विमान ही उड़ान भर रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *