BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 10:22 PM
  • 38.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. एस जयशंकर की ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री से फोन पर बात, आतंकवाद के मुद्दे पर हुई चर्चा
  2. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  3. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  4. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  5. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  6. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  7. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  8. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  9. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  10. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  11. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  12. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  13. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  14. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  15. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा

साउथ कोरिया : संवैधानिक न्यायालय सोमवार को प्रधानमंत्री के महाभियोग पर सुनाएगा फैसला

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 मार्च 2025, 10:37 AM IST
साउथ कोरिया : संवैधानिक न्यायालय सोमवार को प्रधानमंत्री के महाभियोग पर सुनाएगा फैसला
Read Time:3 Minute, 48 Second

बीएनटी न्यूज़

सोल साउथ कोरिया के संवैधानिक न्यायालय ने गुरुवार को कहा कि वह अगले सप्ताह पीएम हान डक-सू पर लगे महाभियोग पर अपना फैसला सुनाएगा।

न्यायालय ने प्रेस को दिए गए नोटिस में कहा कि फैसला सोमवार को सुबह 10 बजे सुनाया जाएगा।

तीन महीने पहले दिसंबर में मार्शल लॉ लागू करने के राष्ट्रपति यून सुक योल के असफल प्रयास से संबंधित आरोपों के लिए नेशनल असेंबली ने हान पर महाभियोग लगाया गया था।

यदि महाभियोग प्रस्ताव को बरकरार रखा जाता है, तो हान को पद से हटा दिया जाएगा। अगर इसे खारिज कर दिया जाता है, तो उन्हें फिर से बहाल कर दिया जाएगा।

संविधान के तहत, महाभियोग प्रस्ताव को बरकरार रखने के लिए कम से कम छह न्यायाधीशों की सहमति की आवश्यकता होती है। वर्तमान में बेंच में आठ जज हैं।

योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, हान के खिलाफ प्रस्ताव में उनके महाभियोग के लिए पांच कारण सूचीबद्ध किए गए हैं। इनमें मार्शल लॉ लागू करने में उनकी कथित संलिप्तता, संवैधानिक न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति से इनकार करना और यूना व प्रथम महिला किम कीन ही को टारगेट करने वाले दो विशेष वकील विधेयकों को लागू करने से इनकार करना शामिल है।

हान ने कोई भी गतल काम करने से इनकार किया है। उनका दावा है कि उन्होंने मार्शल लॉ लागू करने का विरोध किया था और जब यह आदेश लागू था, तब नेशनल असेंबली में सैनिकों की तैनाती में उनकी कोई भूमिका नहीं थी।

संवैधानिक न्यायालय ने अभी तक मार्शल लॉ के प्रयास पर यून के महाभियोग पर अपने फैसले की तारीख की घोषणा नहीं की है।

अगर यून को पद से हटा दिया जाता है, तो देश को 60 दिनों के अंदर अचानक राष्ट्रपति चुनाव कराने होंगे। अगर उन्हें फिर से बहाल किया जाता है, तो वे मई 2027 तक अपना बचा हुआ कार्यकाल पूरा करेंगे।

बता दें राष्ट्रपति यून ने 03 दिसंबर की रात को दक्षिण कोरिया में आपातकालीन मार्शल लॉ की घोषणा की, लेकिन संसद द्वारा इसके खिलाफ मतदान किए जाने के बाद इसे निरस्त कर दिया गया। मार्शल लॉ कुछ घंटों के लिए ही लागू रहा। हालांकि चंद घटों के लिए लागू हुए मार्शल लॉ ने देश की राजनीति को हिला कर रख दिया।

नेशनल असेंबली राष्ट्रपति यून सुक-योल और उनकी जगह लेने वाले कार्यवाहक राष्ट्रपति हान डक-सू के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर चुकी है। उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री चोई सांग-मोक कार्यवाहक राष्ट्रपति और कार्यवाहक प्रधानमंत्री दोनों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *