BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

    Breaking News

    ब्रेकिंग न्यूज़
     
  1. इजराइल में केरल के 7,000 लोग, विजयन ने जयशंकर को लिखा पत्र
  2. लोक सभा की विशेषाधिकार समिति के सामने पेश नहीं हुए रमेश बिधूड़ी
  3. यूपी के 100 प्रतिशत गांवों को ओडीएफ होने पर पीएम ने सराहा
  4. प्रभास-स्टारर ‘सालार पार्ट 1 – सीजफायर’ की टक्कर शाहरुख की ‘डंकी’ से, 22 दिसंबर को होगी रिलीज
  5. भारत के साथ रचनात्मक व गंभीर जुड़ाव जारी रखना बेहद महत्वपूर्ण: ट्रूडो
  6. बलात्कार पीड़िता ने कर लिया आत्मदाह, चार दिनों के संघर्ष के बाद हॉस्पिटल में ली आखिरी सांस
  7. सरकार ने अरुणाचल और नगालैंड के कुछ हिस्सों में अफ्सपा को 1 अक्टूबर से 6 महीने के लिए बढ़ाया
  8. खालिस्तानी आतंकवादियों, समूहों के खिलाफ एनआईए की देशव्यापी छापेमारी
  9. यूक्रेनी नाजी इकाई के लड़ाके को ‘हीरो’ कहने वाले कनाडाई संसद के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
  10. ‘कैंपस बीट्स’ पर शांतनु माहेश्वरी ने कहा, ‘डांस के प्रति मेरे जुनून और प्यार ने मुझे आगे बढ़ाया
  11. यूपी के निजी क्लिनिक में एसी चालू छोड़ने से ठंड से दो नवजात की मौत, डॉक्टर गिरफ्तार
  12. एक्स पर मासिक शुल्‍क की खबरों के बाद डोरसी के ब्लूस्काई पर यूजर बढ़े
  13. कर्नाटक बीजेपी टिकट घोटाला: पूछताछ के दौरान महिला हिंदू कार्यकर्ता बेहोश
  14. 24 घंटे में साइबर ठगों ने उड़ाए 82 लाख रुपये
  15. ओरेकल व माइक्रोसॉफ्ट ने ग्राहकों को क्लाउड पर मदद करने को संबंधों का किया विस्तार
 
 

अखिलेश ने भाजपा को बताया लोकतंत्र का ‘सीरियल किलर’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 07 अप्रैल 2022, 2:18 PM IST
अखिलेश ने भाजपा को बताया लोकतंत्र का ‘सीरियल किलर’
Read Time:3 Minute, 19 Second

अखिलेश ने भाजपा को बताया लोकतंत्र का ‘सीरियल किलर’

कन्नौज, 7 अप्रैल (बीएनटी न्यूज़)| समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा लोकतंत्र की सीरियल किलर है। लोकतंत्र में वोट कैसे लूटा जाता है उसकी एक्सपर्ट पार्टी बन गई है। अखिलेश यादव ने आज कन्नौज में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा लोकतंत्र की सीरियल किलर है। जब से भाजपा सरकार बनी है बैंकों का ब्याज लगातार कम हो रहा है। इनसे निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद करना अपने आपको धोखा देना होगा।

कहा कि महंगाई की मार के साथ बेरोजगारी की भी मार पड़ रही है। लोग आत्महत्या कर रहे हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम चुनाव के बाद बढ़ जाएंगे, हमने चुनाव से पहले कहा था वही हो रहा है।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं से कहा कि पूरे प्रदेश में वे भाजपा की साजिशों से सावधान रहें। कानपुर में लॉकरों से गहनों की भी लूट होने लगी है। कन्नौज में कई साथी पर्चा नहीं भर पाए। एटा में पुलिस कप्तान और डीएम ने मिलकर पर्चा नहीं भरने दिया। फरुर्खाबाद के साथियों के साथ भी यही हुआ। भाजपा सरकार से बीडीसी, प्रधान सभी दु:खी हैं। सपा अपने प्रत्याशियों को जिताने की लड़ाई लड़ रही है।

सपा मुखिया ने कहा कि मुझे खुशी है कि उन्होंने लालटोपी नहीं पहनी, आज कोई और टोपी पहन ली। सवाल यह है कि वे सिद्धांतों पर कैसे खड़े रहेंगे? खाली टोपी पहनने से कुछ नहीं होगा। जो लोग सपा की लाल टोपी पर न जाने क्या क्या कहते थे, आज खुद टोपी पहने बैठे हैं।

सपा मुखिया ने कहा कि बलिया में यूपी बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक का खुलासा करने वाले पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया गया। बच्चे, मां रो रहे हैं। उनको पता नहीं था कि बेटा घर नहीं लौटेगा। यह बहुत निंदनीय व्यवहार हो रहा है। पत्रकार साथी भाजपा राज में सुरक्षित नहीं। सच्ची खबर चलाएंगे तो जेल में डाल दिये जाएंगे।

यादव ने कहा सत्ता से टकराने वालों के यहां बुलडोजर चलाया जाता है। मार्च में महिला अपराध बढ़ा, अपहरण के 41 मामले हुए। बेटियों को बेखौफ अपराधी निशाना बना रहे हैं। भाजपा सरकार में प्रयागराज में 10 लाख गुंडाटैक्स न देने पर व्यापारी की पिटाई हुई। पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की है।

0 0
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleppy
Sleppy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
ये भी पढ़े

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *