BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

    Breaking News

    ब्रेकिंग न्यूज़
     
  1. इजराइल में केरल के 7,000 लोग, विजयन ने जयशंकर को लिखा पत्र
  2. लोक सभा की विशेषाधिकार समिति के सामने पेश नहीं हुए रमेश बिधूड़ी
  3. यूपी के 100 प्रतिशत गांवों को ओडीएफ होने पर पीएम ने सराहा
  4. प्रभास-स्टारर ‘सालार पार्ट 1 – सीजफायर’ की टक्कर शाहरुख की ‘डंकी’ से, 22 दिसंबर को होगी रिलीज
  5. भारत के साथ रचनात्मक व गंभीर जुड़ाव जारी रखना बेहद महत्वपूर्ण: ट्रूडो
  6. बलात्कार पीड़िता ने कर लिया आत्मदाह, चार दिनों के संघर्ष के बाद हॉस्पिटल में ली आखिरी सांस
  7. सरकार ने अरुणाचल और नगालैंड के कुछ हिस्सों में अफ्सपा को 1 अक्टूबर से 6 महीने के लिए बढ़ाया
  8. खालिस्तानी आतंकवादियों, समूहों के खिलाफ एनआईए की देशव्यापी छापेमारी
  9. यूक्रेनी नाजी इकाई के लड़ाके को ‘हीरो’ कहने वाले कनाडाई संसद के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
  10. ‘कैंपस बीट्स’ पर शांतनु माहेश्वरी ने कहा, ‘डांस के प्रति मेरे जुनून और प्यार ने मुझे आगे बढ़ाया
  11. यूपी के निजी क्लिनिक में एसी चालू छोड़ने से ठंड से दो नवजात की मौत, डॉक्टर गिरफ्तार
  12. एक्स पर मासिक शुल्‍क की खबरों के बाद डोरसी के ब्लूस्काई पर यूजर बढ़े
  13. कर्नाटक बीजेपी टिकट घोटाला: पूछताछ के दौरान महिला हिंदू कार्यकर्ता बेहोश
  14. 24 घंटे में साइबर ठगों ने उड़ाए 82 लाख रुपये
  15. ओरेकल व माइक्रोसॉफ्ट ने ग्राहकों को क्लाउड पर मदद करने को संबंधों का किया विस्तार
 
 

नड्डा ने दिया जीत का मंत्र, कार्यकताओं से बोले ‘घर-घर बनाएं सीधी पहुंच’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 22 जनवरी 2022, 3:33 PM IST
नड्डा ने दिया जीत का मंत्र, कार्यकताओं से बोले ‘घर-घर बनाएं सीधी पहुंच’
Read Time:3 Minute, 34 Second

नड्डा ने दिया जीत का मंत्र, कार्यकताओं से बोले ‘घर-घर बनाएं सीधी पहुंच’

आगरा, 22 जनवरी (बीएनटी न्यूज़)| भारतीय जनता पार्टी के (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के लोगों को जीत का मंत्र दिया। कहा कि प्रचार का नया माध्यम अपनाना है, तो घर-घर भी सीधे पहुंच बनानी है। नड्डा ने शुक्रवार को आगरा से अलीगढ़ विधानसभा तक कि सीटों का गणित कार्यकर्ताओं को समझाए। पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि चुनाव का रण आ चुका है, हमें विपक्ष की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखना होगा। सभी को मजबूत रहना होगा। पन्ना प्रमुख और बूथ अध्यक्ष की विशेष महत्ता होगी वे लोगों के पास बार-बार जाएं, जिससे लोग उनको वोटिंग वाले दिन तक भुला न पाएं। उस दिन भी उनको घरों से निकालना होगा, तभी राष्ट्रहित में मतदान फीसद बढ़ेगा।

जेपी नड्डा ने कहा कि प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनेगी। सूबे में सत्ता की राह ब्रज से ही निकलेगी। पिछली बार ब्रज में मिली एतिहासिक सफलता को हमें दोबारा दोहराना है। इसके लिए एक-एक कार्यकर्ता अभी से जुट जाए। रूठों को मनाएं, उनके घर जाएं। हर बूथ पर वरिष्ठ नेता रात्रि प्रवास करें।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि नॉन परफार्मेंस वाले विधायक अपनी परफार्मेंस सुधार लें। 2022 के चुनाव में नए चेहरों को मौका मिलेगा। टिकट किसी को भी मिले सभी पार्टी के लिए काम करें। उनमें किसी तरह का मतभेद नहीं होना चाहिए।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ता हमारे के लिए सबसे ऊपर है। उनके मान-सम्मान का पूरा खयाल रखा जाए। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा, ब्रज प्रदेश की राजनीति में सबसे अहम है। कार्य योजना के तहत सभी से मिलना-जुलना शुरू कर दें।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सबको टिकट मांगने का अधिकार है, लेकिन एक को ही दिया जा सकता है। ये बड़ा मुश्किल निर्णय होता है। इसलिए मन खराब नहीं करें और अपने कमल के लिए जुट जाएं। हमारी भूमिका ये है, कि हमें अपने बूथ और पन्ना प्रमुख को मजबूत बनाना है। हम राष्ट्रवाद के लिए कार्य कर रहे हैं और केंद्र से लेकर राज्य सरकार द्वारा हर वर्ग के लिए किए गए कार्यों को लोगों तक पहुंचाना है। इसके लिए संगठन ने संरचना तय की है और मुख्य संगठन से लेकर मोर्चा, प्रकोष्ठ को जिम्मेदारी सौंपी है। जिस बूथ पर जाना है, वहां की लाभार्थी सूची को साथ लेकर जाना है, उनके घरों तक पहुंच बनानी है और लोगों को सुनना है, तब अपनी बात कहनी है।

—————————————————–

0 0
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleppy
Sleppy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
ये भी पढ़े

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *