BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

    Breaking News

    ब्रेकिंग न्यूज़
     
  1. इजराइल में केरल के 7,000 लोग, विजयन ने जयशंकर को लिखा पत्र
  2. लोक सभा की विशेषाधिकार समिति के सामने पेश नहीं हुए रमेश बिधूड़ी
  3. यूपी के 100 प्रतिशत गांवों को ओडीएफ होने पर पीएम ने सराहा
  4. प्रभास-स्टारर ‘सालार पार्ट 1 – सीजफायर’ की टक्कर शाहरुख की ‘डंकी’ से, 22 दिसंबर को होगी रिलीज
  5. भारत के साथ रचनात्मक व गंभीर जुड़ाव जारी रखना बेहद महत्वपूर्ण: ट्रूडो
  6. बलात्कार पीड़िता ने कर लिया आत्मदाह, चार दिनों के संघर्ष के बाद हॉस्पिटल में ली आखिरी सांस
  7. सरकार ने अरुणाचल और नगालैंड के कुछ हिस्सों में अफ्सपा को 1 अक्टूबर से 6 महीने के लिए बढ़ाया
  8. खालिस्तानी आतंकवादियों, समूहों के खिलाफ एनआईए की देशव्यापी छापेमारी
  9. यूक्रेनी नाजी इकाई के लड़ाके को ‘हीरो’ कहने वाले कनाडाई संसद के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
  10. ‘कैंपस बीट्स’ पर शांतनु माहेश्वरी ने कहा, ‘डांस के प्रति मेरे जुनून और प्यार ने मुझे आगे बढ़ाया
  11. यूपी के निजी क्लिनिक में एसी चालू छोड़ने से ठंड से दो नवजात की मौत, डॉक्टर गिरफ्तार
  12. एक्स पर मासिक शुल्‍क की खबरों के बाद डोरसी के ब्लूस्काई पर यूजर बढ़े
  13. कर्नाटक बीजेपी टिकट घोटाला: पूछताछ के दौरान महिला हिंदू कार्यकर्ता बेहोश
  14. 24 घंटे में साइबर ठगों ने उड़ाए 82 लाख रुपये
  15. ओरेकल व माइक्रोसॉफ्ट ने ग्राहकों को क्लाउड पर मदद करने को संबंधों का किया विस्तार
 
 

झारखंड : नक्सलियों के आईडी ब्लास्ट में 3 जवान शहीद

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 05 मार्च 2021, 6:18 PM IST
झारखंड : नक्सलियों के आईडी ब्लास्ट में 3 जवान शहीद
Read Time:2 Minute, 17 Second

झारखंड : नक्सलियों के आईडी ब्लास्ट में 3 जवान शहीद

रांची, 5 मार्च (बीएनटी न्यूज़)| झारखंड के सिंहभूम जिले के चाईबासा में नक्सलियों ने लैंड माइंस विस्फोट किया, जिसमें तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए, जबकि दो जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों में सीआरपीएफ का भी एक जवान है। ये नक्सली हमला पश्चिमी सिंहभूम के टोकलो थाना के लांजी के जंगल में गुरुवार सुबह 8.45 बजे हुआ।

सीआरपीएफ के प्रवक्ता दिलीप अंबेश के मुताबिक, झारखंड पुलिस के जगुआर (एजी 11) और सीआरपीएफ के 197 बटालियन का नक्सलियों के खिलाफ एक संयुक्त अभियान चल रहा था। उसी दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बल को निशाना बनाने के लिए आईईडी ब्लास्ट कर दिया।

झारखंड में नक्सलियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार ने 19 फरवरी, 2008 को विशेष टास्क फोर्स के गठन को मंजूरी दी थी, जिसे बाद में झारखंड जगुआर का नाम दिया गया। इसके लिए अलग तरह की वर्दी भी डिजाइन की गई। राज्य में फिलहाल 20 इस तरह के झारखंड जगुआर के ग्रुप नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं।

शहीद होने वाले सभी झारखंड जगुआर के एजी-11 इकाई के सदस्य थे जिनके नाम हैं — हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार पंडित और कांस्टेबल हरद्वार शाह और किरण सुरीन। इनमें से दो ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक की मौत अस्पताल में हुई। इसके अलावा घायल होने वालों में कांस्टेबल दीप टोपनो और निक्कू उरांव शामिल हैं।

इस हमले के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

0 0
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleppy
Sleppy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
ये भी पढ़े

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *